4 अप्रैल 2026,

शनिवार

Patrika Logo
Switch to English
home_icon

मेरी खबर

video_icon

शॉर्ट्स

epaper_icon

ई-पेपर

टमाटर 1 रुपए प्रति किलो, किसान बोले- बेचने की जगह गायों को खिलाना सही

Mp news: किसानों को जब टमाटर के उचित दाम नहीं मिले, तो उन्होंने उसे वहां बेचने की जगह गायों को खिलाना अधिक उचित समझा।

less than 1 minute read
Google source verification
Tomato

Tomato

Mp news:एमपी के छिंदवाड़ा जिले में फुटकर सब्जी बाजार में भले ही टमाटर 10 रुपए से लेकर 20 रुपए प्रति किलो बिक रहा हो, लेकिन थोक सब्जी मंडी में टमाटर की कोई खास पूछ परख नहीं हो रही। बीते दिन अपने खेत से गुरैया सब्जी मंडी टमाटर लेकर पहुंचे कुछ किसानों को जब उसके उचित दाम नहीं मिले, तो उन्होंने उसे वहां बेचने की जगह गायों को खिलाना अधिक उचित समझा।

जानकारी के अनुसार बीते दिन टमाटर के 24 किलो के कैरेट का दाम 20 रुपए मिल रहा था, जो कि 1 रुपए प्रति किलो से भी कम पड़ रहा था, जबकि एक कैरेट में ही हमाली, दलाली आदि मिला दें तो करीब 40 रुपए का खर्च हो जाता है। किसानों को जब आमदनी से अधिक खर्च समझ में आया तो उन्होंने अन्य सब्जियों के साथ अच्छी क्वालिटी के टमाटर को भी पाठाढाना गोशाला भेज दिया।

ये भी पढ़ें: रेलवे की परीक्षा में नकल, 254 पदों पर प्रक्रिया निरस्त

इन सब्जियों को नहीं मिल रहे दाम

टमाटर के दामों के अलावा, पत्ता गोभी एवं फूलगोभी के भी दाम किसानों को हताश कर रहे हैं। फूलगोभी तीन रुपए से पांच रुपए प्रति किलो, पत्ता गोभी दो रुपए से चार रुपए तक थोक मंडी में चल रहे हैं।