7 फ़रवरी 2026,

शनिवार

Patrika Logo
Switch to English
home_icon

मेरी खबर

video_icon

शॉर्ट्स

epaper_icon

ई-पेपर

किसान संघ ने कहा, वादा पूरा करे सरकार

विधानसभा चुनाव में भाजपा के घोषणा पत्र में वादा किया था कि किसानों को धान का मूल्य 3100 रुपए और गेहूं का 2700 रुपए दिया जाएगा। चुनावी सभाओं में भाजपा उम्मीदवारों ने इस बात का दावा किया था। सरकार अब अपना वादा पूरा करें।

less than 1 minute read
Google source verification
farmer_sangh.jpg

Farmers union said, government should fulfill the promise

छिंदवाड़ा/पांढुर्ना. विधानसभा चुनाव में भाजपा के घोषणा पत्र में वादा किया था कि किसानों को धान का मूल्य 3100 रुपए और गेहूं का 2700 रुपए दिया जाएगा। चुनावी सभाओं में भाजपा उम्मीदवारों ने इस बात का दावा किया था। सरकार अब अपना वादा पूरा करें। इस आशय को लेकर भारतीय किसान संघ ने मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव के नाम ज्ञापन तहसीलदार विनय प्रकाश ठाकुर को सौंपा। किसानों ने मांग उठाई कि धान बिक चुका है इसका 917 रुपए बोनस और घोषणा अनुसार गेहूं 2700 रुपए में सरकारी खरीदी की व्यवस्था बनाई जाए। ज्ञापन में उद्यानिकी फसलों को प्रधानमंत्री फसल बीमा में शामिल करने, चना- सरसों को भी बोनस राशि प्रदान करने, किसानों को बीपीएल की श्रेणी में लाने, खेती के लिए मुफ्त बिजली , कपास का भाव 10 हजार रुपए क्विंटल ,लागत के आधार पर लाभकारी मूल्य,कृषि आदानों पर जीएसटी हटाने किसान सम्मान निधि में बढ़ोत्तरी की मांग की। इसी तरह जीएम बीज पर रोक लगाने, मंडी और बाजार में किसानों को शोषण बंद करने, वर्तमान में मौसम की मार से चौपट हुई फसलों का बीमा प्रदान करने की मांग की। इस दौरान संघ संयोजक राजकुमार जैसवाल, नीरज दुबे, उमेश खोड़े, रोशन पांसे, ज्ञानेश्वर डोंगरे, पंकज पराडकर, नीलेश कलस्कर, देवीदास राउत, महेश कोल्हे, देवेन्द्र बारई, वासुदेव टोपले, मनोहर किनकर, पुंजाराम पराडकर, रवि हिवरे, प्रकाश चंद्र देशमुख, रामेश्वर सिरसाम, सिद्धार्थ आखरे व किसान उपस्थित थे।