
Festival: शोभायात्रा के साथ पंचकल्याणक महोत्सव प्रारंभ
छिंदवाड़ा. सकल दिगम्बर जैन समाज द्वारा शनिवार को परासिया में श्रीमज्जिनेन्द्र जिनबिंम्ब पंचकल्याणक प्रतिष्ठा महोत्सव का शुभारंभ श्रवणश्री 108 सुप्रभ सागर एवं 108 श्रवणश्री प्रणत सागर महाराज के मंगल सानिध्य में हुआ। इस अवसर पर सुबह श्रीजी का अभिषेक एवं शांतिधारा कर जीनेन्द्र पूजन की गई। इसके पश्चात भजन मंडली के मंगलगान के साथ मुनिसंघ के सानिध्य में श्रीजी की शोभायात्रा सहित घटयात्रा निकाली गई। शोभायात्रा नगर के मुख्य मार्गों से होते हुए अयोध्या नगरी पहुंची। यहां ध्वजारोहण, प्रतिष्ठा मंडप का उद्घाटन किया गया। इसके पश्चात मुनिश्री के पादप्रक्षालन कर जिनवाणी भेंट की गई। मुनिश्री के मंगल प्रवचनों के साथ दोपहर में याग मण्डल विधान का आयोजन किया गया। संध्या के समय महाआरती की गई। इसके पश्चात रात्रि में गर्भ कल्याणक महोत्सव मंगलाचरण, सौधर्म इंद्र की सुधर्मा सभा, तत्वचर्चा, इन्द्रों का आसन कंपायमान के बाद कुबेर का आगमन हुआ और उन्होंने रत्नों की वर्षा की। अष्टकुमारिकाएं एवं छपन्नकुमारिकाओं ने बाल तीर्थंकर की माता की सेवा कर उनसे सुंदर-सुंदर प्रश्नोत्तर किए। इसके पश्चात पश्चात माता के सोलह स्वप्न का दर्शन आदि सुंदर कार्यक्रम संपन्न हुआ। इसके पश्चात पश्चात माता के सोलह स्वप्न का दर्शन आदि सुंदर कार्यक्रम संपन्न हुआ।
5 दिसम्बर को गर्भकल्याणक उत्तर का मांगलिक दिवस रहेगा। इस अवसर पर प्रात: 6 बजे से श्री जिनेन्द्र अभिषेक पूजन से महोत्सव का शुभारंभ होगा। इसके पश्चात मुनिश्री के मंगल प्रवचन, वेदिशुद्धि हेतु घटयात्रा निकली जाएगी। दोपहर 2 बजे से माता की गोद भराई का कार्यक्रम, 3 बजे से मन्दिरजी में वास्तु विधान संध्या, शाम 6.30 बजे से संगीतमय महाआरती जिनवाणी वाचन एवं रात्रि 7.30 बजे से महाराज नाभिराय का दरबार, सोलह स्वप्नों का वर्णन आदि कार्यक्रम संपन्न होंगे।
Published on:
05 Dec 2021 12:30 pm
बड़ी खबरें
View Allछिंदवाड़ा
मध्य प्रदेश न्यूज़
ट्रेंडिंग
