
neta
छिंदवाड़ा. जनपद सदस्य को चार लाख रुपए तो जिला पंचायत अध्यक्ष को २५ लाख रुपए सालाना की परफारमेंस ग्रांट की स्वीकृति के अधिकार होंगे। ग्रामीण विकास विभाग ने पहले की व्यवस्था में बदलाव कर यह नए आदेश जारी किए हैं। इसके बाद जनपद और जिला पंचायत सदस्य और पदाधिकारियों को पद के अनुरूप बजट मिलेगा। वे अपने क्षेत्र की पंचायतों में यह राशि दे पाएंगे।
विभागीय सूत्रों के मुताबिक जिला पंचायत अध्यक्ष को पहले दो करोड़ रुपए और जनपद पंचायत अध्यक्ष को एक करोड़ रुपए की परफारमेंस ग्रांट के अधिकार थे। वे अपने हिसाब से अपने सदस्यों को यह राशि आवंटित करते थे। कम-ज्यादा बजट होने पर कई बार विवाद की स्थिति बनती थी। इसके अलावा कई जिलों में सदस्य कम होने पर ज्यादा लाभ और अन्य जिलों में ज्यादा सदस्य होने पर कम राशि मिलने की शिकायतें भी आम थी। इस नियम में सुधार की अपेक्षा की जा रही थी। ग्रामीण विकास विभाग के नए आदेश में अब पद के अनुरूप परफारमेंस ग्रांट सुनिश्चित की गई है। परफारमेंस ग्रांट में चबूतरा, बाउंड्रीवाल,सभाकक्ष, पानी टंकी, हैंडपंप समेत अन्य कार्य स्वीकृत किए इससे यह असंतोष दूर हो सकेगा।
वाहन किराया और डीजल खर्च भी निर्धारित
ग्रामीण विकास विभाग द्वारा जिला पंचायत अध्यक्ष, उपाध्यक्ष और जनपद अध्यक्ष के अलावा जिला एवं जनपद सीईओ के वाहन किराया और डीजल खर्च भी निर्धारित कर दिया है। इन्हें ९ हजार से लेकर ४५ हजार रुपए तक खर्च की अनुमति होगी। इससे इन पदाधिकारियों को लाभ हुआ है। उन्हें अपेक्षा से अधिक राशि दी गई है। उनके बैंक खातों पर यह राशि दी जाएगी। इसी तरह विभाग द्वारा जनपद पंचायत के लिए ९ लाख रुपए तथा जिला पंचायत के लिए २० लाख रुपए के विभागीय खर्च भी तय किए गए हैं।
.............
परफारमेंस ग्रांट स्वीकृति और वाहन खर्च(राशि में)
पद परफारमेंस ग्रांट वाहन खर्च
जनपद सदस्य ४ लाख सालाना .....
जनपद अध्यक्ष १२ लाख सालाना ३५ हजार मासिक
जनपद उपाध्यक्ष ८ लाख सालाना .....
जिला पंचायत अध्यक्ष २५ लाख सालाना ४५ हजार मासिक
जिला पंचायत उपाध्यक्ष १५ लाख सालाना ९ हजार मासिक
जिला पंचायत सदस्य १० लाख सालाना .....
जिला पंचायत सीईओ ..... ४३ हजार मासिक
जनपद पंचायत सीईओ ..... ३५ हजार मासिक
..........
Published on:
29 Sept 2017 11:49 am
बड़ी खबरें
View Allछिंदवाड़ा
मध्य प्रदेश न्यूज़
ट्रेंडिंग
