29 अक्टूबर 2026,

गुरुवार

Patrika Logo
home_icon

होम

इनस्टॉल ऐप

ई-पेपर

video_icon

शॉर्ट्स

profile_icon

प्रोफाइल

पहली बार छिंदवाड़ा तक दौड़ा इलेक्ट्रिक इंजन, सफल रहा ट्रायल

रेल विकास निगम लिमिटेड ने मंगलवार को इलेक्ट्रिक इंजन से परासिया से छिंदवाड़ा यार्ड तक सफलतम पावर ट्रायल किया।
2 min read
Follow Patrika on Google News
Google source verification

छिंदवाड़ा

•

image

Ashish Kumar Mishra

•

Updated: 8 Nov 2017, 1:08 PM IST

patrika news


छिंदवाड़ा . रेल विकास निगम लिमिटेड ने मंगलवार को इलेक्ट्रिक इंजन से परासिया से छिंदवाड़ा यार्ड तक सफलतम पावर ट्रायल किया। पहली बार छिंदवाड़ा स्टेशन तक इलेक्ट्रिक इंजन दौड़ा। इस दौरान इंजन की रफ्तार कही 90 तो कही 50 से 60 किमी प्रति घंटे से रही। हालांकि यार्ड में 15 किमी प्रति घंटे की रफ्तार से ही इलेक्ट्रिक इंजन को लाया गया। इंजन शाम चार बजे प्लेटफॉर्म नम्बर तीन से होते हुए प्लेटफॉर्म नम्बर चार पर पहुंचा। बता दें कि रेल विकास निगम लिमिटेड द्वारा निजी कम्पनी द्वारा विद्युतीकरण कार्य कराया गया है। करीब दो माह पहले परासिया से छिंदवाड़ा आउटर तक पूरे हुए विद्युतीकरण कार्य को सीआरएस ने निरीक्षण के बाद सर्टिफाइड किया था। इसके बाद रेल विकास निगम लिमिटेड ने छिंदवाड़ा यार्ड में विद्युतीकरण शुरू किया, जिसका काम बीते दिनों पूरा हुआ। इसकी रिपोर्ट भी मध्य रेलवे के डीआरएम को नागपुर भेजी गई है। मंगलवार को परासिया से छिंदवाड़ा स्टेशन तक इलेक्ट्रिक इंजन पावर ट्रायल होने के बाद अब सीआरएस के निरीक्षण का इंतजार है। इसके बाद ही परासिया होते हुए छिंदवाड़ा तक विद्युत ट्रेनों का आवागमन होगा।


अब आगे क्या होगा
छिंदवाड़ा स्टेशन तक इलेक्ट्रिक इंजन दौड़ चुका है। अब कमिश्नर ऑफ रेलवे सेफ्टी (सीआरएस) द्वारा इसका निरीक्षण किया जाएगा। इसमें २० दिन का समय लग सकता है। सीआरएस ने यार्ड के विद्युतीकरण कार्य को सर्टिफाइड कर दिया तो फिर छिंदवाड़ा स्टेशन तक इलेक्ट्रिक ट्रेन आएगी। अभी परासिया तक ही इलेक्ट्रिक इंजन आ रहा है।


इन बातों की हुई जांच
लोको पायलट ने परासिया से इलेक्ट्रिक इंजन को छिंदवाड़ा तक दौड़ाया। इंजन पर रेल विकास निगम लि., जुन्नारदेव, परासिया, छिंदवाड़ा सहित अन्य स्टेशन के अधिकारी मौजूद रहे। रास्ते में उन्होंने स्पार्किंग, स्मूथ रनिंग सहित अन्य मानकों की जांच की। अधिकारियों का कहना था कि हर बिंदु पर स्थिति सही पाई गई है।

प्लेटफॉर्म नम्बर एक पर चल रहा काम
अधिकारियों के अनुसार रेलवे स्टेशन के प्लेटफॉर्म नंबर-2,3 और 4 पर विद्युतीकरण का कार्य पूरा हो चुका है। प्लेटफॉर्म नंबर एक पर कार्य चल रहा है, जो पंद्रह दिनों में पूरा हो जाएगा। इसके बाद छिंदवाड़ा स्टेशन तक हर प्लेटफॉर्म पर इलेक्ट्रिक ट्रेन आएगी।