12 फ़रवरी 2026,

गुरुवार

Patrika Logo
Switch to English
home_icon

मेरी खबर

video_icon

शॉर्ट्स

epaper_icon

ई-पेपर

Government Job: 30 लाख बेरोजगारों को सरकारी नौकरी देगी सरकार

अग्निवीर योजना समाप्त कर सेना में नियमित भर्ती देगी.......

2 min read
Google source verification
sarkari-naukari.jpg

छिंदवाड़ा। पूर्व सीएम कमलनाथ ने पांढुर्ना विधानसभा क्षेत्र के तिगांव और अम्बाड़ा में सभा को संबोधित किया। उन्होंने कहा, आदिवासी के पैर धुलाकर उनके सम्मान का ढोंग रचने वाली भाजपा सरकार के 20 वर्षों के कार्यकाल में गरीबों व आदिवासियों पर सर्वाधिक अपराध घटित हुए हैं। मप्र आदिवासियों पर अपराध में देश में नंबर एक पर है। इससे साफ होता है कि भाजपा केवल चुनावी लाभ अर्जित करने के लिए आदिवासी और गरीबों की हितैषी होने का ढोंग करती है।

भाजपा अपने भाषणों में संपन्न और खुशहाल मप्र का बखान करते नहीं थक रही, जबकि हकीकत सभी के सामने है। नाथ ने कहा कि कांग्रेस की सरकार 30 लाख नौजवानों को सरकारी नौकरी देगी। अग्निवीर योजना समाप्त कर सेना में नियमित भर्ती देगी। नाथ ने दावा किया कि आपके काम करना मेरी जिम्मेदारी है। भाजपा वाले आपसे बहुत सी बातें करेंगे, लेकिन मैं जानता हूं कि काम कैसे कराया जाता है। आपका कोई काम नहीं रुकेगा। मैं अंतिम सांस तक आपकी सेवा करूंगा।

पूर्व कांग्रेस नेता दीपक सक्सेना के भाजपा में शामिल होने की अटकलों के बीच मंगलवार शाम कांग्रेस विधायक सोहन बाल्मीक, विजय चौरे, सुनील उइके, नीलेश उइके, सुजीत चौधरी रोहना पहुंचे। विधायकों ने लगभग एक घंटे दीपक से चर्चा की। कमलनाथ का साथ देने मनाने का प्रयास किया। इसी दौरान कमलनाथ भी दीपक से मिलने उनके घर रोहना पहुंच गए। इसकी खबर न तो विधायकों को थी और न दीपक को। नाथ रोहना में कुछ ही पल रहे। उन्होंने दीपक से बंद कमरे में चर्चा की। करीब पांच मिनट चर्चा के बाद नाथ रवाना हो गए। बताया जाता है कि कमलनाथ ने दीपक से कांग्रेस की सेवा करने को कहा है।

कुछ दिन पहले ही दीपक के छोटे बेटे अजय ने भाजपा ज्वाइन की है। इसके बाद दीपक ने कांग्रेस से इस्तीफा दिया। बड़ा बेटा जय कांग्रेस में है। अजय के भाजपा में जाने के बाद दीपक ने भी भाजपा ज्वाइन करने का मन बना लिया है, जिसकी खबर नाथ को लग चुकी है। संभवत: इसी वजह से नाथ मिलने पहुंचे थे।