10 मई 2026,

रविवार

Patrika Logo
Switch to English
home_icon

मेरी खबर

video_icon

शॉर्ट्स

epaper_icon

ई-पेपर

पिता की अस्थियां लेकर घाट पर पहुंचे विधायक गंदगी देखकर रह गए हैरान, शुरु किया सफाई अभियान

जुन्नारदेव विधायक सुनील उइके की पहल पर शुरू हुई पेंच नदी के घाट की साफ-सफाई। विधायक अपने पिता की अस्थियां विजर्सन करने घाट पर गए थे, गंदगी देखकर रह गए हैरान।

2 min read
Google source verification
news

पिता की अस्थियां लेकर घाट पर पहुंचे विधायक गंदगी देखकर रह गए हैरान, शुरु किया सफाई अभियान,पिता की अस्थियां लेकर घाट पर पहुंचे विधायक गंदगी देखकर रह गए हैरान, शुरु किया सफाई अभियान,पिता की अस्थियां लेकर घाट पर पहुंचे विधायक गंदगी देखकर रह गए हैरान, शुरु किया सफाई अभियान

छिंदवाड़ा/ मध्य प्रदेश के छिंदवाड़ा स्थित परासिया के पेंच नदी घाट पर जुन्नारदेव विधायक सुनील उइके अपने पिता की अस्थियां विसर्जित करने पहुंचे। इस दौरान उन्होंने देखा कि, नदी का घाट गंदगी से पटा पड़ा है। इसपर पिता के सभी संस्कार पूरे करने के बाद उन्होंने तत्काल ही नदी के घाट पर सफाईअभियान शुरु करला दिया। निगम कर्मियों के मुताबिक, शुक्रवार से घाट की साफ सफाई शुरु करा दी गई है। आगामी एक-दो दिनों के भीतर घाट पूरी तरह से साफ हो जाएगा।

पढ़ें ये खास खबर- कांग्रेस विधायक का कोरोना से निधन, कमलनाथ और शिवराज समेत कई बड़े नेताओं ने दी श्रद्धांजलि

देखें खबर से संबंधित वीडियो...

नागपुर के अस्पताल में हुआ था विधायक के पिता का निधन

पिछले दिनों जुन्नारदेव विधायक सुनील उइके के पिता समर सिंह उइके का नागपुर के अस्पताल में निधन हो जाने पर उनका वहीं अंतिम संस्कार कर दिया गया था। विधायक सुनील उइके अपने पिता की अस्थियों को विसर्जित करने परासिया के पास पेंच नदी घाट पर पहुंचे थे। उन्होंने देखा कि, नदी के घाट पर अत्यधिक गंदगी फैली हुई है और घाट पर कहीं पर भी अच्छी सुविधाएं और व्यवस्थाएं नहीं है। उन्होंने पिता का अंतिम कर्म तो ऐसे हाल में ही कर दिया, लेकिन इसके बाद उन्होंने अपनी जिम्मेदारियों का भी निर्वहन किया।

पढ़ें ये खास खबर- कोरोना मरीजों को सादा इंजेक्शन लगाकर उनका रेमडेसिविर चुरा लाती थी नर्स, प्रेमी 20 से 30 हजार में कर देता था ब्लैक


एसडीएम को किया सूचित

छिंदवाड़ा एसडीएम को फोन कर बताया कि, घाट पर अधिक अव्यवस्थाएं है। गंदगी के कारण पानी भी दूषित हो रहा है। पशु पक्षी और आम जनमानस के बीमार और संक्रमित होने का भी खतरा बना हुआ है। घाट की सफाई का काम प्रारंभ करा दिया गया है।

पढ़ें ये खास खबर- MP का हर शहर संक्रमित : अब कोरोना गांवो और कस्बों में पसार रहा पाव, बड़े शहरों से सटे जिलों में 186 गुना तक बढ़े केस


कलेक्टर को लिखा पत्र

यही नहीं, विधायक सुनील उइके ने जिले की सभी नदियों के घाटों की सफाई के लिए कलेक्टर को भी पत्र लिख दिया है। लगातार कोरोना महामारी के कारण और अन्य बीमारियों से भी लोग अपने परिजनों को खो रहे हैं। ऐसे दुख के माहौल में जब लोग अपने परिजन की अस्थियां विसर्जित करने घाटों पर जाएं, तो यहां की अव्यवस्थाओं को देखकर उनका मन और दुखी न हो। लेकिन, मौजूदा हालात ये हैं कि, हर तरफ गंदगी व्याप्त है, घाटों पर अव्यवस्थाओं का अंबार है। सुनील उईके ने कलेक्टर से आग्रह किया कि, जिले के घाटों को पूरी तरह से व्यवस्थित कराया जाए।

पढ़ें ये खास खबर- मेडिकल कॉलेज में देर रात ऑक्सीजन खत्म होने से हड़कंप, मुश्किल में फंसी 350 मरीजों की जान, 1 की मौत


विधायक ने किया आग्रह

यही नहीं विधायक ने कलेक्टर से आग्रह किया है कि, हर घाट पर डस्टबिन पर्याप्त मात्रा में उपलब्ध कराई जाएं, ताकि पूजन पाठ या अन्य कर्म के बाद बची हुई सामग्री को डस्टबिन में डाला जा सके, जिससे कचरा यहां वहां ना फैले। ग्राम पंचायत, नगरपरिषद और नगरपालिका को निर्देशित किया जाए कि, उनके क्षेत्र के अंतर्गत आने वाले नदी के घाटों को साफ सफाई कर स्वच्छ रखने का कार्य सम्बंधित ग्रामीण अथवा नगरीय निकाय द्वारा कराया जाए।