
पुलिस ने शनिवार को पोस्टमार्टम कराने के बाद शव परिजन को सौंप दिया।
छिंदवाड़ा. जिस युवक की शुक्रवार की शाम सिमरिया के समीप मोड़ पर हुए हादसे में मौत हुई वह पचमढ़ी महादेव मेले में जा रहा था। हादसे की वजह तेज रफ्तार और लापरवाही सामने आई है। पुलिस ने शनिवार को पोस्टमार्टम कराने के बाद शव परिजन को सौंप दिया। मृतक की पहचान महाराष्ट्र के वर्धा जिले के ग्राम केलजर निवासी रविंद्र (३५) पिता सुरेश राव दातिरे के रूप में हुई है। एक अन्य घायल का जिला अस्पताल में इलाज जारी है।
पुलिस के अनुसार महाराष्ट्र के जिला वर्धा और आस-पास के ८ दोस्त अलग-अलग बाइक से पचमढ़ी महादेव मेला जाने के लिए निकले थे। शुक्रवार शाम को सिमरिया ग्राम की मोड़ पर बाइक सवार रविंद्र और उसका दोस्त शंकर पिकअप वाहन से भिड़ गए थे। दोनों को गम्भीर हालत में जिला अस्पताल लाया गया, इलाज के दौरान रविंद्र की मौत हो गई, जबकि शंकर का इलाज जारी है। पुलिस ने दोनों वाहन अभिरक्षा में खड़े करवा लिए हैं।
छिंदवाड़ा. जिले की बड़चिचोली चौकी को नए भवन में शिफ्ट करने की कवायद शुरू हो चुकी है। दस्तावेजी कार्रवाई भी पूरी कर ली गई है। प्रस्ताव भोपाल पुलिस मुख्यालय को भेजा गया है। बजट मिलते ही निर्माण शुरू कर दिया जाएगा। हाई-वे पर होने के साथ ही पर्याप्त जगह न होने के कारण भवन को नई जगह शिफ्ट किया जा रहा है। फिलहाल विभाग को बजट स्वीकृत होने का इंतजार है।
चौकी प्रभारी के मुताबिक भवन और जगह के अलावा हाई-वे भी एक वजह बनी, जिसके कारण नई जगह तलाशी गई। भवन निर्माण के लिए शासकीय जमीन चिह्नित कर ली गई है। बताया जा रहा है कि राजस्व विभाग से जमीन को लेकर दस्तावेजी कार्रवाई को भी पूरा कर लिया गया है। मुख्यालय से अनुमति और बजट मिलते ही चौकी का निर्माण शुरू कर दिया जाएगा। नई जगह पर शिफ्ट होने सेअधिकारियों एवं कर्मचारियों के लिए सुविधा होगी।
एसपी गौरव तिवारी ने बताया कि बड़चिचोली चौकी हाई-वे के कारण अन्य स्थान पर शिफ्ट की जाएगी। जमीन की तलाश कर ली गई है। मुख्यालय को बजट स्वीकृति के लिए आवेदन भेजा गया है। बजट मिलते ही भवन का निर्माण भी शुरू कर दिया जाएगा।
Published on:
11 Feb 2018, 12:05 PM IST
Copyright © 2026 Patrika Group. All Rights Reserved.