
Door Step Ration Delivery
छिंदवाड़ा। राशन की पात्रता देनेवाले एम.राशन मित्र पोर्टल की तकनीकी गड़बड़ी गरीबों और जरूरतमंदों पर भारी पड़ रही है। पोर्टल में किसी परिवार के सदस्य का नाम गायब है तो कहीं समग्र आईडी नजर नहीं आ रही है। इसके चलते नगर निगम में अकेले डेढ़ हजार केस लटके हैं। निगम कर्मचारी भी इसका समाधान नहीं कर पा रहे हैं। खाद्य आपूर्ति विभाग की भूमिका केवल भोपाल से मार्गदर्शन मांगने तक सीमित है।
नरसिंहपुर नाका में रहनेवाले गोलू वर्मा को मुश्किल से दोबारा राशन पात्रता पर्ची मिली। इस पर्ची में दो सदस्यों के नाम गायब है। इसके लिए दोबारा नाम जुड़वाने की कोशिश की तो एम. राशन मित्र पोर्टल की तकनीकी गड़बड़ी बाधा बन रही है। यह केवल गोलू की समस्या बल्कि अनेक हितग्राहियों की है। खुद निगम कर्मचारियों की माने तो उन्हें दो हजार केस राशन मित्र पोर्टल में सदस्यों के नाम जोडऩे के मिले थे, केवल 416 राशन पात्रता पर्ची अपडेट हो पाई है। शेष में समस्या के चलते ये परिवार पूरे दिन निगम कार्यालय में भटक रहे हैं। इन परिवारों की समग्र आईडी राशन मित्र पोर्टल में अपडेट नहीं हो रही है। इसके चलते जरूरतमंद परिवार राशन से वंचित है। सरकारी दफ्तरों के चक्कर काटना उनकी मजबूरी बन गई है। सीएम हेल्पलाइन में शिकायत करने पर भी उसका समाधान नहीं हो पा रहा है।
ये आ रही समस्याएं
जेएसओ/एएसओ लॉगिन में नवीन सदस्यों को जोडऩे का विकल्प उपलब्ध नहीं। जबकि ये उपलब्ध कराया जाना चाहिए।
किसी परिवार के सदस्यों का आधार नंबर पूर्व से दर्ज है तो समग्र आइडी में उसे दर्ज कर लेना चाहिए। ऐसा नहीं हो पा रहा है।
पूर्व में एनएफएसए पोर्टल पर किसी भी समग्र परिवार आईडी को दर्ज कर उसकी अपडेट स्थिति जानने की सुविधा थी, अब राशन मित्र एप मेें इसे समाप्त करने से असुविधा हो रही है।
अगस्त-सितम्बर में जिन परिवारों के नाम राशन मित्र पोर्टल से उड़ गए या काट दिए गए, उनके वैध दस्तावेज सत्यापन की प्रक्रिया में बाधा आ रही है।
इनका कहना है
पात्रता पर्ची की तकनीकी समस्या के बारे में हर दिन शिकायतें आ रही है। इस पर वरिष्ठ कार्यालय को अवगत कराया गया है। उसके बाद राशन पात्रता पर्ची भोपाल से जारी हुई है।
जीपी लोधी, जिला आपूर्ति अधिकारी
Published on:
10 Feb 2021 11:52 am
बड़ी खबरें
View Allछिंदवाड़ा
मध्य प्रदेश न्यूज़
ट्रेंडिंग
