6 फ़रवरी 2026,

शुक्रवार

Patrika Logo
Switch to English
home_icon

मेरी खबर

video_icon

शॉर्ट्स

epaper_icon

ई-पेपर

छिंदवाड़ा

सामूहिक विवाह…छिंदवाड़ा में 1334बेटियों की शादी का बना रिकार्ड

इनर ग्राउण्ड में सामूहिक विवाह, प्रभारी मंत्री ने दिया आशीर्वाद

Google source verification

छिंदवाड़ा.मुख्यमंत्री कन्यादान प्रोत्साहन योजना के अंतर्गत सोमवार को इनर ग्राउण्ड में हुए सामूहिक विवाह में 1334 बेटियों की शादी का रिकार्ड बना। प्रभारी मंत्री कमल पटेल और महापौर विक्रम अहके ने पहुंचकर उन्हें आशीर्वाद दिया। आयोजन में छिंदवाड़ा समेत सिवनी, बालाघाट, बैतूल, मण्डला और नर्मदापुरम् के जोड़े शामिल थे। कार्यक्रम में करीब 50 हजार लोगों की उपस्थिति रही।
इस विवाह कार्यक्रम में प्रात: 8 बजे वर-वधुओं को पटेल मंगल भवन और हिन्दी प्रचारिणी, टाउन हाल में तैयार किया गया। दोपहर 12 बजे पोला ग्राउण्ड से प्रभारी मंत्री की अगुआई में दूल्हों की गाजे-बाजे के साथ बारात निकली। इस बारात के इनर ग्राउण्ड पहुंचने पर वैदिक मंत्रोच्चार के साथ वर-वधुओं ने एक दूजे को जयमाला पहनाई। इसके उपरांत धर्मगुरुओं ने अपने-अपने रीति-रिवाज के हिसाब से विवाह कराए। इनमें आदिवासी, हिन्दू, बौद्ध तथा मुस्लिम धर्मगुरु शामिल रहे। कार्यक्रम उपरांत प्रत्येक जोड़े को 11 हजार रुपए के चेक दिए गए। 38 हजार की उपहार सामग्री में गुणवत्ता का सवाल आने पर कार्यक्रम स्थल पर इसका वितरण नहीं किया जा सका। प्रभारी मंत्री ने जांच के आदेश दिए। इसकी जांच होने पर वितरण सुनिश्चित होगा।
….
दूल्हों की संख्या के आगे कम पड़े इंतजाम
इनर ग्राउण्ड में हुए सामूहिक विवाह में बारात तो ऐसी थी कि दूल्हों की संख्या के आगे इंतजाम कम पड़ गए। केवल 10 फीसदी दूल्हों को घोड़े, बग्घी, ऊंट मिल पाया, शेष दूल्हों को पैदल ही सड़क नापनी पड़ी। डीजे की धुन पर प्रभारी मंत्री कमल पटेल और महापौर विक्रम अहके खुशी से नाच उठे। दोपहर 12 बजे पोला ग्राउण्ड से बारात निकालने का इंतजाम किया गया था। बारात में युवाओं का उत्साह देखते ही बना। भाजपा-कांग्रेस के नेता, कार्यकर्ता, घराती-बराती, अधिकारी-कर्मचारी सभी खुशी में झूमते दिखाई दिए।