10 दिसंबर 2025,

बुधवार

Patrika LogoSwitch to English
home_icon

मेरी खबर

icon

प्लस

video_icon

शॉर्ट्स

epaper_icon

ई-पेपर

मध्य प्रदेश की बेटी ने रचा इतिहास, -27 डिग्री ठंड में दक्षिण अमेरिका की सबसे ऊंची चोटी पर फहराया तिरंगा

Mountain Girl Bhavana Dehariya : भावना डेहरिया ने दक्षिण अमेरिका की सबसे ऊंची चोटी माउंट एकांकागुआ ( 6961 मीटर ) पर सफलतापूर्वक चढ़ाई कर इतिहास रच दिया है। उन्होंने ये उपलब्धि 'बेटी बचाओ, बेटी पढ़ाओ' अभियान की 10वीं वर्षगांठ पर हासिल की है।

2 min read
Google source verification
Mountain Girl Bhavana Dehariya

Mountain Girl Bhavana Dehariya :मध्य प्रदेश के छिंदवाड़ा जिले की साहसी बेटी भावना डेहरिया ने दक्षिण अमेरिका की सबसे ऊंची चोटी माउंट एकांकागुआ (6961 मीटर) पर सफलतापूर्वक चढ़ाई कर इतिहास रच दिया है। उन्होंने ये उपलब्धि 'बेटी बचाओ, बेटी पढ़ाओ' अभियान की 10वीं वर्षगांठ पर हासिल किया है जो महिलाओं और बेटियों को प्रेरित करने का एक अनूठा संदेश है। भावना ने 22 जनवरी 2025 को माउंट एकांकागुआ की चोटी पर पहुंचने के बाद कहा कि अगर मैं कर सकती हूं तो हर बेटी कर सकती है। ये भावना की अदम्य इच्छाशक्ति और साहस का प्रमाण है।

साहसिक यात्रा की कहानी

भावना ने अपनी यात्रा 11 जनवरी 2025 को होर्कोनेस वैली मार्ग से शुरू की। दो सप्ताह के कठिन परिश्रम, खराब मौसम और बेहद ठंडे वातावरण का सामना करते हुए उन्होंने कई चुनौतियों को पार किया। उन्होंने प्लाजा डी मूलस बेस कैंप, कैंप निडो डी कॉन्डोरेस (5,365 मीटर) और कैंप कोलेरा (6,000 मीटर) जैसे पड़ावों पर रुकते हुए चढ़ाई पूरी की। इस दौरान तापमान -13 डिग्री से -27 डिग्री तक गिर गया, लेकिन उनके साहस और दृढ़ता ने सभी बाधाओं को पीछे छोड़ दिया। भावना की यह दूसरी कोशिश थी। 2019 में वे 6,500 मीटर तक पहुंचने के बाद खराब मौसम के कारण लौट गई थीं। इस बार उन्होंने अपने लक्ष्य को पूरा कर लिया और अपने साहसिक सफर की कमी को पूरा किया।

यह भी पढ़ें- वायरल गर्ल मोनालिसा बनेगी हीरोइन, मिला बॉलीवुड फिल्म का ऑफर

भावना की उपलब्धियां

माउंट एकांकागुआ की चढ़ाई भावना की दुनिया के सात महाद्वीपों की सबसे ऊंची चोटियों में से पांचवीं सफलता है। इससे पहले, उन्होंने माउंट एवरेस्ट, किलिमंजारो, कोसिउस्को और एलब्रुस पर चढ़ाई की है। वे 'बेटी बचाओ, बेटी पढ़ाओ' योजना की ब्रांड एंबेसडर भी हैं। उन्होंने अपनी 3 वर्षीय बेटी सिद्धि के साथ एवरेस्ट बेस कैंप तक पहुंचने का भी रिकॉर्ड बनाया है।

शासन से मदद की आस

भावना डेहरिया ने बताया कि शासन से मदद मिले तो वे कई कीर्तिमान स्थापित करेंगी। जिले एवं प्रदेश की बेटियां राष्ट्रीय, अंतरराष्ट्रीय स्तर पर अपने प्रतिभा का प्रदर्शन कर रही हैं। हालांकि अधिकतर बेटियों को शासन से मदद नहीं मिल पा रही है।

यह भी पढ़ें- एमपी के इन शहरों में पूर्ण शराबंदी, कांग्रेस पर जमकर बरसे सीएम मोहन, Video

सोशल मीडिया पर बधाई संदेश

भावना की इस ऐतिहासिक सफलता पर कई प्रमुख नेताओं ने बधाई दी। इनमें मध्यप्रदेश के मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव, केंद्रीय मंत्री शिवराज सिंह चौहान, उपमुख्यमंत्री राजेंद्र शुक्ल और अन्य कई मंत्री और विधायकों ने सोशल मीडिया के जरिए उनकी प्रशंसा की।