11 जनवरी 2026,

रविवार

Patrika LogoSwitch to English
home_icon

होम

video_icon

शॉर्ट्स

catch_icon

प्लस

epaper_icon

ई-पेपर

profile_icon

प्रोफाइल

MP Election 2023 : कमलनाथ के गढ़ में अमित शाह ने भरी हुंकार, बोले- पहले दिग्विजय लूटते थे अब कमलनाथ लूट मचा रहे…

MP Election 2023 : छिंदवाड़ा के जुन्‍नारदेव में अमित शाह ने चुनावी सभा को संबोधित करते हुए कांग्रेस, कमलनाथ और दिग्विजय सिंह पर जमकर हमला बोला।

2 min read
Google source verification
amit_shah.jpg

गृहमंत्री अमित शाह ने कमलनाथ के गढ़ छिंदवाड़ा के जुन्नारदेव में चुनावी सभा को संबोधित करते हुए कमलनाथ और कांग्रेस पर जमकर निशाना साधा। इस दौरान अमित शाह ने कहा कि मध्यप्रदेश में तीन परिवार सरकार चलाते थे एक गांधी परिवार, दूसरा कमलनाथ परिवार और तीसरा दिग्विजय सिंह परिवार। बता दें कि कमलनाथ के गढ़ में अमित शाह का 7 महीने में ये दूसरा दौरा है जिससे ये अंदेशा लगाया जा रहा है कि भाजपा कमलनाथ के गढ़ को चुनौतीपूर्ण मान रही है और इसलिए यहां पर भाजपा का विशेष फोकस है।

शाह का कांग्रेस पर बड़ा हमला
जुन्नारदेव भाजपा प्रत्याशी नाथन शाह की नामांकन सभा में पहुंचे गृहमंत्री अमित शाह ने कांग्रेस पर करारा हमला बोला। उन्होंने जनसभा को संबोधित करते हुए पहले तो केन्द्र की मोदी सरकार और प्रदेश की शिवराज सरकार की योजनाओं के बारे में बताया फिर कांग्रेस पर जमकर हमला बोला। अमित शाह ने कहा कि मध्यप्रदेश को पहले दिग्विजय सिंह लूटते थे और अब कमलनाथ लूट रहे हैं। उन्होंने कहा कि दिग्विजय सिंह ने मध्यप्रदेश का बंटाधार कर दिया था कई घोटाले किए थे। अमित शाह ने आगे कहा कि मध्यप्रदेश में कांग्रेस की सरकार बनने पर उसे तीन परिवार चलाते हैं जिनमें से एक हैं गांधी परिवार, दूसरा है कमलनाथ परिवार और तीसरा बंटाधार दिग्विजय सिंह का परिवार। अमित शाह ने मंच से तीन तिगाड़ा काम बिगाड़ा वाली कहावत भी कही।

यह भी पढ़ें- MP Election 2023 : एक चुनाव ऐसा भी..जब चुनावी मैदान में उतरे थे 5 महेन्द्र सिंह, मतदाता हो गए थे कंफ्यूज

इस बार तीन दीपावली मनानी हैं- अमित शाह
अमित शाह ने भाजपा प्रत्याशी को वोट देकर प्रदेश में भाजपा की सरकार बनाने की अपील करते हुए कहा कि एमपी में अभी भी बहुत से जनहितैषी काम होने हैं। विकास के काम किए जाने हैं और इन्हें पूरा करने के लिए एक बार फिर आपको प्रदेश में भाजपा की सरकार बनानी है। उन्होंने कहा कि इस बार तीन दीपावली मनाएंगे, एक दिवाली के दिन, दूसरी मध्य प्रदेश में भाजपा सरकार बनेगी तब और तीसरी दिवाली तब मनेगी जब मोदी जी के कर कमलों से भगवान श्रीराम लला के मंदिर का उद्घाटन होगा।

यह भी पढ़ें- mp election 2023 : विधायक बनने के बाद कर्जदार हुए ये नेता, 5 साल में दोगुना हुआ कर्जा