7 फ़रवरी 2026,

शनिवार

Patrika Logo
Switch to English
home_icon

मेरी खबर

video_icon

शॉर्ट्स

epaper_icon

ई-पेपर

यूरोप से आई राजकुमारी की खो गई ‘प्यार की निशानी’ फिर ऐसे लौटी मुस्कान…

mp news: सगाई की अंगूठी गुम होने से उदास हो गई थीं राजकुमारी इटका क्लेट, आदिवासियों ने ढूंढकर की वापस तो चेहरे पर आई मुस्कान...।

2 min read
Google source verification
CHHINDWARA

mp news: मध्यप्रदेश के छिंदवाड़ा के प्रसिद्ध पर्यटन स्थल पातालकोट में यूरोप के चेक गणराज्य की राजकुमारी इटका क्लेट के साथ एक भावुक करने वाला वाक्या हुआ। वो यहां अपने स्पाइन के आयुर्वेदिक इलाज के लिए आई थीं और इलाज के बाद पातालकोट घूमने के दौरान एक झरने में उनकी सगाई की कीमती अंगूठी खो गुम गई थी। जिसके कारण राजकुमारी उदास हो गईं लेकिन आदिवासियों ने दो दिन की मेहनत के बाद उनकी गुमी अंगूठी ढूंढ निकाली और उनके चेहरे की मुस्कान वापस लौटाई।

सगाई की अंगूठी गुम हुई

स्पाइन का आयुर्वेदिक से इलाज कराने के लिए चेक गणराज्य की राजकुमारी इटका क्लेट पातालकोट आई थीं। जहां उन्होंने आयुर्वेदाचार्य डॉ. प्रकाश इंडियन टाटा से इलाज कराया और पातालकोट घूमने की इच्छा जताई। पातालकोट घूमते वक्त एक झरने में उनकी सगाई की अंगूठी गुम गई। मौके पर मौजूद लोगों ने अंगूठी को काफी तलाशा लेकिन वो नहीं मिली। सगाई की अंगूठी गुमने से राजकुमारी उदास हो गई । इसके बाद आयुर्वेदाचार्य डॉ. प्रकाश इंडियन टाटा ने आदिवासियों से मदद मांगी तो आदिवासी मेहनताना तय कर अंगूठी खोजने को राजी हो गए।

यह भी पढ़ें- भाजपा महापौर की मनमानी से तमतमाया संगठन, एक्शन की तैयारी..


मेहमान की मजबूरी का नहीं उठाया फायदा


जिस जगह पर राजकुारी की अंगूठी झरने पर गिरी थी आदिवासियों ने वहां पर उसकी तलाश शुरू की। दो दिन तक झरने से रेत निकालकर उसे छाना और अंगूठी ढूंढ निकाली। अंगूठी मिलने पर वो राजकुमारी इटका क्लेट के पास पहुंचे और अंगूठी दी तो राजकुमारी के चेहरे पर मुस्कान लौट आई। राजुकमारी ने 5 लाख रूपए ईनाम में आदिवासियों को देने चाहे लेकिन आदिवासियों ने दो दिन की अपनी मजदूरी करीब 41 हजार रूपये ही लिए और कहा कि आप हमारी मेहमान हैं हम आपकी मजबूरी का फायदा नहीं उठा सकते।

यह भी पढ़ें- पिता लग्न लेकर गया और इधर बेटी ने पड़ोसी के साथ की लव मैरिज, मचा हंगामा