31 अक्टूबर 2026,

शनिवार

Patrika Logo
home_icon

होम

इनस्टॉल ऐप

ई-पेपर

video_icon

शॉर्ट्स

profile_icon

प्रोफाइल

इंटरवल के बाद दर्शक नहीं देख पाए फिल्म पद्मावत, पढ़ें पूरी खबर

दोपहर 12.15 बजे का शो इंटरवल तक ही चल सका।
2 min read
Follow Patrika on Google News
Google source verification

छिंदवाड़ा

•

image

Ashish Kumar Mishra

•

Updated: 12 Feb 2018, 11:55 AM IST

patrika news


छिंदवाड़ा . पुलिस की मौजूदगी के बीच अलका बिग सिनेमा में रविवार को ‘पद्मावत’ फिल्म प्रदर्शित तो हुई, लेकिन पूरी फिल्म दर्शक नहीं देख पाए। दोपहर 12.15 बजे का शो इंटरवल तक ही चल सका। इसी समय राजपूत समाज ने गेट पर विरोध करना शुरू कर दिया। जिसे देखते हुए सिनेमा हाल के स्टाफ ने उच्च अधिकारियों से बात कर फिल्म के प्रदर्शन पर रोक लगा दी। दर्शकों से विनती की कि वो दूसरे पर्दे पर चल रही हिंदी फिल्म ‘पैड मैन’ देख लें। दर्शकों को मजबूरन आधी फिल्म देखनी पड़ी। वहीं कुछ लोगों ने दूसरा शो देखा। ‘पद्मावत’ फिल्म के लिए दिन के दूसरे शो की एडवांस बुकिंग करा चुके लोगों को रुपए रिफंड दिए गए।

पहले शो में पहुंचे 57 दर्शक हुए निराश
कार्निवाल सिनेमा अलका में स्क्रीन टू पर शनिवार से ‘पद्मावत’ फिल्म चार शो दोपहर 12.15, 3.30, 6.3० एवं 9.3० बजे चलाने का निर्णय लिया गया। पहले शो में 57 दर्शक फिल्म देखने पहुंचे। अधिकतर ने फिल्म की सराहना की। हालांकि वे आधी फिल्म देखने पर निराश भी हुए।

आज समाज के सदस्य देखेंगे फिल्म
फिल्म के प्रदर्शन के रोक के बाद सिनेमा हॉल संचालक एवं राजपूत समाज के बीच सहमति बनी। निर्णय लिया गया कि पहले समाज का २१ सदस्यीय दल फिल्म देखेगा फिर फिल्म के प्रदर्शन को लेकर अंतिम फैसला होगा। सोमवार को सुबह ९ बजे दल को फिल्म देखने की व्यवस्था की गई है।

पुलिस रही मुस्तैद
विरोध की आशंका को देखते हुए अलग बिग सिनेमा में सुबह से ही कोतवाली टीआई सुमेर सिंह जगेत दल-बल के साथ मौजूद रहे। सिनेमा हॉल स्टाफ का कहना था कि पुलिस का पूरा सहयोग मिला, पुलिस ने कहा भी कि फिल्म का प्रदर्शन मत रोकिए, लेकिन जब तक समाज के लोग नहीं चाहेंगे फिल्म दिखाने से क्या फायदा।

एक घंटे 42 मिनट देरी से आई पेंचवैली
छिंदवाड़ा. पेंचवैली फास्ट पैसेंजर रविवार को लगभग दो घंटे की देरी से सुबह 6.12 बजे छिंदवाड़ा पहुंची। ऐसे में यह ट्रेन देरी से भंडारकुंड के लिए रवाना हुई। ट्रेन की देरी से चलने के कारण यात्रियों को परेशानी का सामना करना पड़ा।