27 अक्टूबर 2026,

मंगलवार

Patrika Logo
home_icon

होम

इनस्टॉल ऐप

ई-पेपर

video_icon

शॉर्ट्स

profile_icon

प्रोफाइल

पीएम मोदी को भाई एमपी के छिंदवाड़ा की कुकीज, मन की बात में जमकर की तारीफ

PM Modi: देश के कई हिस्सों में महुआ के फूलों की यात्रा अब एक नए रास्ते पर निकल पड़ी है, एमपी के छिंदवाड़ा में महिला समूह बना रहा है महुआ के फूलों से कुकीज, पीएम मोदी ने मन की बात में जमकर की तारीफ...
less than 1 minute read
Follow Patrika on Google News
Google source verification

छिंदवाड़ा

•

image

Sanjana Kumar

•

Updated: 31 Mar 2025, 1:02 PM IST

PM Modi

PM Modi praised mahua cookies in mann ki baat

PM Modi: प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी (PM Modi) ने मन की बात (Mann ki Baat) कार्यक्रम में छिंदवाड़ा जिले की महुआ कुकीज (Mahua Cookies) का जिक्र किया और इसके निर्माण में लगी महिलाओं की तारीफ की।

प्रधानमंत्री ने कहा कि आपने महुआ के फूलों के बारे में जरूर सुना होगा। देश के कई हिस्सों में महुआ के फूलों की यात्रा अब एक नए रास्ते पर निकल पड़ी है। छिंदवाड़ा जिले में महुआ के फूल से कुकीज बनाए जा रहे हैं। राजाखोह की चार बहनों के प्रयास से कुकीज लोकप्रिय हो रही हैं। इन महिलाओं का जज्बा देखकर एक बड़ी कंपनी ने इन्हें काम करने की ट्रेनिंग दी। इनसे प्रेरित होकर गांव की कई महिलाएं इनके साथ जुड़ गई हैं। इनके बनाए महुआ कुकीज की मांग तेजी से बढ़ रही है। इसके बाद मोदी ने तेलंगाना के आदिलाबाद जिले में भी दो बहनों के महुआ के फूलों से तरह-तरह के पकवान बनाने की बात कही।

देवकी, नीतू, लता और मंजू के प्रयास

ग्राम राजाखोह में 2018 में गायत्री स्व-सहायता समूह का गठन किया गया था। इसकी सदस्य देवकी चौरे, नीतू अहिरवार, लता मर्सकोले और मंजू चौरे ने महुआ कुकीज, मिलेट्स कुकीज, महुआ मिलेट्स कुकीज, महुआ लड्डू और नानखटाई का कार्य प्रारंभ किया था। इसका उल्लेख रविवार को प्रधानमंत्री ने मन की बात कार्यक्रम में किया।

ये भी पढ़ें: 150 साल बाद फिर खड़ी हो गई गुप्तकालीन ये अनोखी नरसिंह प्रतिमा, मुस्कुराते भगवान

ये भी पढ़ें: मोबाइल पर LIVE देखते रह गए पिता, फांसी के फंदे पर झूल गया बेटा