27 अक्टूबर 2026,

मंगलवार

Patrika Logo
home_icon

होम

इनस्टॉल ऐप

ई-पेपर

video_icon

शॉर्ट्स

profile_icon

प्रोफाइल

मोबाइल पर देखते रह गए पिता, फांसी के फंदे पर झूल गया बेटा

Gwalior Live Suicide Case: एमपी के ग्वालियर जिले के डबरा का मामला, माता-पिता और बहन छोटे भाई का जन्मदिन मनाने गए थे, तभी 19 वर्षीय कुनाल ने उठाया खौफनाक कदम, मोबाइल पर पापा ने LIVE देखा भयावह नजारा...
less than 1 minute read
Follow Patrika on Google News
Google source verification

ग्वालियर

•

image

Sanjana Kumar

•

Updated: 31 Mar 2025, 11:23 AM IST

पहले दारू पी.. फिर मुर्गा पार्टी की… बाद में हाजमे की गोली बताकर खिला दिया सल्फाज, युवक की हुई दर्दनाक मौत

Gwalior Live Suicide Case: ग्वालियर (Gwalior News) जिले के डबरा में प्रेमनगर कॉलोनी सोनी की बगिया के पास रहने वाले एक कॉलेज छात्र ने शनिवार देर रात फांसी (Son Commit Suicide) लगा ली। घर में सीसीटीवी कैमरा लगा था। जिस जगह युवक ने फांसी लगाई, पूरा घटनाक्रम सीसीटीवी में कैद हुआ है। कुर्सी रखकर फांसी लगाने की तैयारी करते बेटे का वीडियो बाहर गए पिता ने लाइव (Father Wathc Live Suicide) देखा तो, तत्काल अपने रिश्तेदार को वहां भेजा। लेकिन जब तक रिश्तेदार पहुंचे, बेटा फांसी लगा चुका था।

सीसीटीवी में कैद हो रहा था नजारा मोबाइल पर देखते रह गए पिता

कल्याण साहू के बेटे कुनाल साहू (19) ने उस समय फांसी (Live Suicide) लगा ली, जब घर पर कोई नहीं था। बताया गया है कि कुनाल के माता-पिता और उसकी बहन तीनों कुनाल के छोटे भाई का जन्मदिन मनाने पचोखरा गए थे। रात 12 बजे कुनाल के पिता कल्याण ने अपने मोबाइल पर घर की स्थिति जानने के लिए सीसीटीवी कैमरे चेक किए तो पोर्च में उनका बेटा कुनाल टेबल रखकर फांसी लगाने की तैयारी करता दिखा।

रिश्तेदार पहुंचे जब तक रुक चुकी थीं सांसें

घर पर कोई नहीं होने से तत्काल किसी रिश्तेदार को फोन किया। करीब 12.30 बजे जब वह रिश्तेदार घर पहुंचा तो देखा कि कुनाल फांसी पर लटका था। इसके बाद परिवार के लोग पहुंचे। कुनाल को अस्पताल लेकर गए जहां डॉक्टर ने मृत घोषित कर दिया। युवक ने फांसी क्यों लगाई इसकी वजह पता नहीं लग सकी है।

नोट- सुरक्षा के मद्देनजर सुसाइड का सीसीटीवी फुटेज नहीं दिया गया है।

ये भी पढ़ें: एमपी में बदलने वाला है मौसम, तूफानी हवाओं के साथ झमाझम बारिश, ओलावृष्टि का Yellow Alert

ये भी पढ़ें: हाईवे से गुजरना अब महंगा, 1 अप्रैल से टोल प्लाजा पर खाली होगी आपकी जेब