21 जनवरी 2026,

बुधवार

Patrika LogoSwitch to English
icon

मेरी खबर

video_icon

शॉर्ट्स

epaper_icon

ई-पेपर

Politics: भाजपा राजनीतिक छवि को बर्बाद करने पर तुली-कांग्रेस

राजीव भवन में कांग्रेस के पदाधिकारियों ने लगाया मनमानी का आरोप

less than 1 minute read
Google source verification
Politics: भाजपा राजनीतिक छवि को बर्बाद करने पर तुली-कांग्रेस

Politics: भाजपा राजनीतिक छवि को बर्बाद करने पर तुली-कांग्रेस

छिंदवाड़ा. जिला कांग्रेस ने विगत दिनों हुई घटना को लेकर बुधवार को कांग्रेस भवन में प्रेस कान्फ्रेंस का आयोजन किया। कहा कि भाजपा के असामाजिक तत्व अब हमलावर होकर छिंदवाड़ा की राजनीतिक छवि को बर्बाद करने पर तुले हैं। भाजपा युवक कांग्रेस के पदाधिकारियों पर अनावश्यक अपराधिक प्रकरण दर्ज करवा रही है। उन्होंने कहा किपुलिस प्रशासन भाजपा के दबाव में काम कर रही है। प्रदेश कांग्रेस उपाध्यक्ष गंगा प्रसाद तिवारी ने कहा कि भाजपा के अब तक जिले में अनेकों केन्द्रीय मंत्री आ चुके हैं। कांग्रेस ने किसी का विरोध नहीं किया। धरना स्थल में प्रवेश कर भाजपा के असामाजिक लोगों के द्वारा अभद्रता कर मारपीट करना बेहद शर्मनाक है। पुलिस और प्रशासन इस तरह की घटनाओं पर गम्भीर नहीं हुआ तो कांग्रेस उग्र आंदोलन व प्रदर्शन करेगा। जिला कांग्रेस कमेटी अध्यक्ष विश्वनाथ ओक्टे ने कहा कि मारपीट करना भाजपा की आपराधिक सोच को उजागर करती है। महिला कांग्रेस अध्यक्ष किरण चौधरी ने कहा कि जानबूझकर हमारे शांतिपूर्ण प्रदर्शन में खलल डाला गया। युवक कांग्रेस अध्यक्ष एकलव्य यहके ने कहा कि राजीव भवन के सामने पूर्व निर्धारित कार्यक्रम के अनुसार प्रदर्शन जारी था। जिससे छटपटाई भाजपा ने सुनियोजित ढंग से हमला करवाया है। युवक कांग्रेस कार्यवाहक अध्यक्ष उमेश चौहान ने कहा कि पूर्व नियोजित ढंग से भाजपा ने हमला किया, महिलाओं के साथ मारपीट करने की वारदात को अंजाम दिया गया। नगर युवक कांग्रेस अध्यक्ष टीनू धारू, जिला कांग्रेस प्रवक्ता नितिन उपाध्याय ने भी अपनी बात रखी। कहा कि हमने नामजद शिकायत दर्ज कराई है। इसके बावजूद भी पुलिस कार्यवाही नहीं कर रही है।