22 जनवरी 2026,

गुरुवार

Patrika LogoSwitch to English
icon

मेरी खबर

video_icon

शॉर्ट्स

epaper_icon

ई-पेपर

Politics: मुख्यमंत्री शिवराज को अब बहना भी लाड़ली दिख रही है- कमलनाथ

प्रदेश कांग्रेस अध्यक्ष ने साधा भाजपा पर निशाना, जनसभा को किया संबोधित

2 min read
Google source verification
Politics: मुख्यमंत्री शिवराज को अब बहना भी लाड़ली दिख रही है- कमलनाथ

Politics: मुख्यमंत्री शिवराज को अब बहना भी लाड़ली दिख रही है- कमलनाथ

छिंदवाड़ा. चार दिवसीय प्रवास के आखिरी दिन रविवार को प्रदेश कांग्रेस अध्यक्ष कमलनाथ एवं सांसद नकुलनाथ ने परासिया विधानसभा क्षेत्र के उमरेठ ब्लॉक अंतर्गत ग्राम गौमुख में आयोजित जनसभा को संबोधित किया। प्रदेश कांग्रेस अध्यक्ष ने कहा कि मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान अपनी जेब में नारियल लेकर चला करते हैं, जहां गए वहीं तत्काल घोषणा की और नारियल फोड़ दिया। पिछले 18 वर्षों में इन्होंने प्रदेश में 22 हजार घोषणाएं की हैं। यह जनता को तो याद है, लेकिन शिवराज जी भूल गए हैं और आज जब पूरे प्रदेश में इन्हें अपनी जमीन खिसकती नजर आ रही है तब इन्हें सब याद आने लगे हैं। इन्हें अब बहना भी लाड़ली दिख रही है। कर्मचारियों की परेशानी और किसानों की समस्या यह सब याद आ रहा है। उन्होंने कहा कि आज प्रदेश का हर वर्ग भाजपा से परेशान है और मुख्यमंत्री केवल झूठी घोषणाएं कर रहे हैं। हमारा मप्र आज देश में पिछड़ा प्रदेश बन गया है। बेरोजगारी, महिला उत्पीडऩ, किसानों की समस्या, महंगाई व कुपोषण सहित अन्य मामलों में देश में नंबर वन है और भ्रष्टाचार में सबसे आगे है। प्रदेश कांग्रेस अध्यक्ष ने कहा कि हमारी 15 महीनों की कांग्रेस सरकार ने प्रदेश की जनता की सुध ली, हम एक के बाद एक अपने वचन पूर कर रहे थे, लेकिन सत्ता की भूखी भाजपा ने धनबल से सरकार गिरा दी। उन्होंने कार्यकर्ताओं में उत्साह भरते हुए कहा कि मैं जानता हूं कि प्रत्येक कार्यकर्ता अपनी मेहनत के बदले केवल अपना सम्मान और पहचान चाहता है और उसकी यह मंशा सरकार बनते ही पूरी होगी। कांग्रेस का इतिहास और कांग्रेस की संस्कृति जोडऩे की है और इस अभियान में नई टीम ज्यादा कारगर सिद्ध होगी। सांसद नकुलनाथ ने कहा कि अब जबकि चुनाव नजदीक है हमारे विरोधी आपको बहलाने और बरगलाने की राजनीति करने जाएंगे। हमें गुमराह नहीं होना है। बल्कि उनकी एक-एक बात का मुंहतोड़ जवाब देना है। अब वह समय आ गया है जब प्रत्येक कार्यकर्ता, प्रत्येक वोटर तक कांग्रेस की उपलब्धियों को पहुंचाए और कांग्रेस की योजनाए बताए। उन्होंने कहा कि विधानसभा चुनावों में कमलनाथ पूरे प्रदेश में व्यस्त रहेंगे इसीलिए छिंदवाड़ा जिले की कमान मैं स्वयं संभालूंगा और जब भी जहां भी उनकी आवश्यकता होगी वे वहां पहुंच जाएंगे। इस अवसर पर क्षेत्रीय विधायक सोहन बाल्मिक, कांग्रेस अध्यक्ष विश्वनाथ ओक्टे, पर्यवेक्षक प्रमोद सूर्यवंशी व माखन यदुवंशी सहित क्षेत्रीय अध्यक्ष, सरपंच, कांग्रेस कार्यकर्ता व काफी संख्या में ग्रामीणजन उपस्थित रहे।