7 जनवरी 2026,

बुधवार

Patrika LogoSwitch to English
home_icon

होम

video_icon

शॉर्ट्स

catch_icon

प्लस

epaper_icon

ई-पेपर

profile_icon

प्रोफाइल

pravin togadia statement: फिर सुर्खियों में प्रवीण तोगड़िया, इस बार किसानों से करेंगे बात

pravin togadia statement- प्रवीण तोगड़िया इन दिनों में मध्यप्रदेश के दौरे पर हैं...। 10 और 11 मई को छिंदवाड़ा में रहेंगे...।

2 min read
Google source verification
praveen.png

pravin togadia statement. पिछले कुछ दिनों से सुर्खियों में आए प्रवीण तोगड़िया के कुछ बयान सोशल मीडिया पर जमकर वायरल हो रहे हैं। वे इन दिनों मध्यप्रदेश के दौरे पर हैं और गुरुवार 10 मई को छिंदवाड़ा में किसानों के कार्यक्रम में भी शिरकत करने वाले हैं। चुनाव से पहले प्रवीण तोगड़िया का छिंदवाड़ा दौरा काफी अहम माना जा रहा है। इससे पहले तोगड़िया तीन बार छिंदवाड़ा आ चुके हैं।

अंतरराष्ट्रीय हिन्दू परिषद (Antarashtriya Hindu Parishad) के प्रमुख प्रवीण भाई तोगड़िया गुरुवार 10 मई को छिंदवाड़ा में रहेंगे। वे पिछले एक सप्ताह से मध्यप्रदेश के दौरे पर हैं। इससे पहले वे डिंडोरी, मंडला के बाद बालाघाट में हैं। हर जगह उनके बयान सोशल मीडिया पर वायरल हो रहे हैं।

यह भी पढ़ेंः

द केरला स्टोरी, राम नवमी और बजरंग दल पर यह क्या बोल गए प्रवीण तोगड़िया

ऐसा है छिंदवाड़ा दौरा

तोगड़िया 10 मई को 12 बजे सालीवाड़ा शारदा माता मंदिर अमरवाड़ा पहुंचेंगे। 12.30 बजे उनका कार्यक्रम श्रीराम संजीवनी साधना औषधालय राम मंदिर रोड अमरवाड़ा पहुंचने का कार्यक्रम हैं। इसके बाद वे दोपहर 2.30 बजे अमरवाड़ा से प्रस्थान कर 3.30 बजे खेरी भुताई पहुंचेंगे। चार बजे छिंदवाड़ा में आयोजित किसान सभा में शामिल होंगे। किसान सभा 5.30 बजे तक चलेगी। इसके बाद शाम 6 बजे झिरलिंगा में धर्मेंद्र ठाकुर के निवास पर पहुंचेंगे। रात बजे विकास मिगलानी के सुहाना कालोनी स्थित निवास पर विश्राम करेंगे। 11 मई को सुबह 9 बजे पाठाढाना में कार्यकर्ताओं से मुलाकात करेंगे। इसके बाद सुबह 10.30 बजे वे छिंदवाड़ा से आमला के लिए रवाना हो जाएंगे।

अपने ही देश में सुरक्षित नहीं हैं हिन्दू: तोगड़िया

इससे पहले प्रवीण तोगड़िया बालाघाट जिले में थे। उन्होंने स्थानीय कमला नेहरू प्रेक्षागृह में हिन्दू साथी सम्मेलन को संबोधित करते हुए कहा कि देश में हिंदुओं पर हमला हो रहा है। रामनवमी की शोभायात्रा पर हिंदुओं पर पत्थर बरसाए जाते हैं। देश के असम, बंगाल, उड़ीसा के संबलपुर, छत्तीसगढ़, उत्तरप्रदेश, कर्नाटक में हिंदुओं के साथ ज्यादती की जा रही है। आज अपने ही देश में हिन्दू सुरक्षित नहीं है। हिंदुओं की संख्या निरंतर घट रही है।

अंतरराष्ट्रीय हिंदू परिषद और राष्ट्रीय बजरंग दल के राष्ट्रीय अध्यक्ष डॉ. प्रवीण भाई तोगड़िया ने ने कहा कि समृद्ध हिन्दू, गरीब मुक्त हिन्दू, रोजगार मुक्त हिन्दू, कर्ज मुक्त किसान, महंगाई मुक्त गृहिणी के लिए आंदोलन करेंगे। उन्होंने कहा कि 186 देशों में हमारी संख्या नगण्य है। भारत और नेपाल में ही हिंदुओं का बहुमत है।

दो हजार वर्ष पहले अखंड भारत में केवल हिन्दू ही थे। हिंदुओं का जबरदस्ती धर्म परिवर्तन किया गया। जिन्होंने धर्म परिवर्तित नहीं किया, उन्हें मारकर भगाया गया। उनका गुनाह सिर्फ इतना था कि वह हिन्दू थे। धर्म परिवर्तन कर इस्लाम कबूल नहीं करने पर उनका कत्ल कर दिया। उन्हाेंने कहा कि वे 100 जातियों को जानता हैं, जिनके पुरखे दुनिया में राज करते थे।

इधर, वारासिवनी में तोगड़िया ने गोशाला का निरीक्षण किया। गोशाला के पदाधिकारियों से चर्चा की। इस दौरान डॉ. तोगड़िया ने कहा कि वारासिवनी में अच्छी गोशाला है। कत्लखाने ले जाने वाली गायों को बचाकर सेवा का यह बहुत बडा पुण्य का कार्य किया जा रहा है। उन्होंने लोगों से निवेदन भी किया कि समाज को इस तरह की गोशाला को आर्थिक सहयोग करना चाहिए। कम से कम एक दिन के चारे व घास की व्यवस्था करके पुण्य लाभ प्राप्त करना चाहिए। एक सवाल के जवाब पर उन्होंने कहा कि अगर सरकारी गो शाला की हालात खराब है, तो उसे सुधारना चाहिए। यह सरकार और समाज का कर्तव्य भी होता है।