
Public Holiday Declare : राज्य शासन की ओर से मध्य प्रदेश के छिंदवाड़ा जिले के अंतर्गत आने वाले निर्वाचन क्षेत्र क्रमांक - 123 अमरवाड़ा ( अ.ज.जा. ) में आगामी 10 जुलाई बुधवार को होने वाले विधानसभा के उप चुनाव के लिए निर्वाचन क्षेत्र में मतदान के दिन सार्वजनिक अवकाश और सामान्य अवकाश घोषित किया गया है। इसी के चलते विधानसभा क्षेत्र के अंतर्गत आने वाली शराब दुकानें भी करीब 36 घंटों के लिए बंद रखी जाएंगी।
इसी के साथ चुनाव आयोग की ओर से क्षेत्र के लोगों से बढ़ चढ़कर मतदान करने की अपील की है। बताते चलें कि छिदवाड़ा जिले की अमरवाड़ा विधानसभा सीट से कमलेश शाह कांग्रेस के विधायक थे। शाह को पूर्व कांग्रेस प्रदेश अध्यक्ष कमल नाथ का करीबी नेता माना जाता था। लोकसभा चुनाव के दौरान उन्होंने कांग्रेस पार्टी के साथ साथ विधायकी से भी इस्तीफा दे दिया था और भाजपा में शामिल हो गए। इसी के चलते इस सीट पर उपचुनाव हो रहे हैं। फिलहाल, कमलेश शाह अब भाजपा ने अमरवाड़ा से अपना उम्मीदवार घोषित किया है।
वहीं, दूसरी तरफ जिले की अमरवाड़ा विधानसभा सीट पर कांग्रेस की ओर से भी लंबी सोच-परख के बाद अपने उम्मीदवार के नाम का ऐलान कर दिया है। कांग्रेस ने धीरनशा इनवाती को क्षेत्र से अपना प्रत्याशी बनाया है। धीरनशा दैनिक वेतन भोगी कर्मचारी है। पार्टी उनके इस्तीफे का इंतजार कर रही थी। अमरवाड़ा में 10 जुलाई को उपचुनाव होना है। वहीं, 13 जुलाई को मतगणना होगी।
Updated on:
27 Jun 2024, 9:41 AM IST
Published on:
27 Jun 2024, 9:40 AM IST
Copyright © 2026 Patrika Group. All Rights Reserved.