25 अक्टूबर 2026,

रविवार

Patrika Logo
home_icon

होम

इनस्टॉल ऐप

ई-पेपर

video_icon

शॉर्ट्स

profile_icon

प्रोफाइल

Power Cut : आज भी गुल रहेगी 25 इलाकों की बिजली, टाइम देखकर जल्दी निपटा लें जरूरी काम

Power Cut : मैनटेनेंस के नाम पर भोपाल में बिजली कटौती का खेल जारी है। बीते कई दिनों की तरह आज भी शहर के 25 इलाकों में बिजली सप्लाई प्रभावित रहेगी। खबर में जानें इलाके।
less than 1 minute read
Follow Patrika on Google News
Google source verification

भोपाल

•

image

Mohammad Faiz Mubarak

•

Updated: 27 Jun 2024, 9:06 AM IST

Power Cut

Power Cut in Bhopal :मध्य प्रदेश की राजधानी भोपाल में मैनटेनेंस कार्य के नाम पर बिजली कटौती का खेल नॉन स्टॉप जारी है। बीते कई दिनों से लगातार शहर में सुबह के समय बिजली सप्लाई काटी जा रही है।

इसी तरह आज भी शहर के 25 इलाकों में कई घंटों के लिए पॉवर कट किया जाएगा। विभाग की मानें तो मेंटेनेंस वर्क के चलते सभी इलाकों में अलग अलग समय के हिसाब से 4 से 7 घंटे बिजली सप्लाई प्रभावित रहेगी।

यह भी पढ़ें- बिजली सेवाएं हो जाएंगी ठप ? बड़े आंदोलन की तैयारी में विभाग के कर्मचारी, ये हैं मांगें

इन इलाकों में अलग अलग समय पर रहेगी बिजली गुल

-सुबह 8 से दोपहर 12 बजे के बीच शहर के इंद्रलोक नगर, प्रकाश नगर, भेल नगर, राज स्मार्ट फेस-3 और आसपास के इलाकों में बिजली सप्लाई बंद रहेगी।
-सुबह 9 से दोपहर 01 बजे के बीच शहर के ऋषिपुरम्, दीप नगर, अजय हाइट्स, स्टॉर एवेन्यू और आसपास के इलाकों में बिजली सप्लाई बंद रहेगी।
-सुबह 9 से शाम 04 बजे के बीच शहर के अमृतपुरी, गोपाल नगर, नागार्जुन, सुरभि लाइफ, निर्मल नगर, राधिका कुंज और आसपास के इलाकों में बिजली सप्लाई बंद रहेगी।
-सुबह 10 से शाम 04 बजे के बीच शहर के कमला पार्क, गिन्नौरी रोड, सीआई हाइट्स, विनीतकुंज ए-सेक्टर, आइना बंगला, अरिहंत अस्पताल समेत आसपास के इलाके में बिजली सप्लाई बंद रहेगी।