25 अक्टूबर 2026,

रविवार

Patrika Logo
home_icon

होम

इनस्टॉल ऐप

ई-पेपर

video_icon

शॉर्ट्स

profile_icon

प्रोफाइल

Railway: आज से पांच दिनों तक नहीं कर पाएंगे यहां से दिल्ली तक ट्रेन यात्रा

छिंदवाड़ा एवं आसपास के लोगों को सीधे दिल्ली तक ट्रेन से यात्रा की सुविधा नहीं मिल पाएगी।
less than 1 minute read
Follow Patrika on Google News
Google source verification

छिंदवाड़ा

•

image

Ashish Kumar Mishra

•

Updated: 27 Feb 2020, 11:34 AM IST

Railway: आज से पांच दिनों तक नहीं कर पाएंगे यहां से दिल्ली तक ट्रेन यात्रा

Railway: आज से पांच दिनों तक नहीं कर पाएंगे यहां से दिल्ली तक ट्रेन यात्रा


छिंदवाड़ा. आज से पांच दिनों तक छिंदवाड़ा एवं आसपास के लोगों को सीधे दिल्ली तक ट्रेन से यात्रा की सुविधा नहीं मिल पाएगी। रेलवे बोर्ड ने फरीदाबाद रेलवे स्टेशन(निजामुद्दीन-पलवल सेक्शन) में चौथी लाइन के नॉन इंटरलॉकिंग कार्य के लिए छिंदवाड़ा से चलने वाली एकमात्र पातालकोट एक्सप्रेस को 27 फरवरी से 2 मार्च तक रद्द करने का फैसला लिया है। पातालकोट एक्सप्रेस का 27 फरवरी से दो मार्च तक छिंदवाड़ा से दिल्ली एवं 26 फरवरी से 1 फरवरी तक दिल्ली से छिंदवाड़ा के बीच परिचालन नहीं किया जाएगा। ऐसे में यात्रियों के पास अब पैसेंजर ट्रेनें ही विकल्प रहेंगी। दिन में यात्रियों के पास बैतूल तक जाने के लिए ट्रेन की सुविधा होगी। वहीं रात में पैचवेंली फास्ट पैसेंजर से यात्री आमला, बैतूल, इटारसी, भोपाल होते हुए इंदौर तक यात्रा कर सकेंगे। इन स्टेशनों से ही यात्रियों को दूसरी ट्रेन पकडकऱ दिल्ली तक जाना होगा।


बसों में देना होगा अधिक किराया
पातालकोट एक्सप्रेस रद्द होने से यात्रियों को पांच दिन मुश्किलों का सामना करना पड़ेगा। यात्रियों का कहना है कि रेलवे बोर्ड को पातालकोट एक्सप्रेस का परिचालन कम से कम भोपाल तक करना चाहिए था। अब उन्हें बसों में अधिक किराया देना पड़ेगा। गौरतलब है कि छिंदवाड़ा के यात्रियों से अमृतसर कोच की सुविधा पहले ही छीन ली गई है। अब पातालकोट एक्सप्रेस के रद्द होने से यात्रियों के पास या तो पैसेंजर ट्रेन या फिर बस ही विकल्प रहेगा।

छिंदवाड़ा से इन ट्रेनों का विकल्प
भंडारकुंड-बैतूल पैसेंजर- सुबह 7.45 बजे
छिंदवाड़ा-बोरदई पैसेंजर- दोपहर 12.30 बजे
छिंदवाड़ा-आमला पैसेंजर-शाम 5.40 बजे
पेंचवैली फास्ट पैसेंजर(छिंदवाड़ा से इंदौर)- रात 9 बजे