5 फ़रवरी 2026,

गुरुवार

Patrika Logo
Switch to English
home_icon

मेरी खबर

video_icon

शॉर्ट्स

epaper_icon

ई-पेपर

सिंधी समाज ने मनाई झूलेलाल जयंती

पूजा-अर्चना और आराधना के विशेष कार्यक्रम हुए

less than 1 minute read
Google source verification
chhindwara

Sindhi society forbids Jhulelal Jayanti

छिंदवाड़ा. सिंधी समाज ने शनिवार के अपने आराध्य भगवान झूलेलाल का जयंती उत्सव मनाया। सिंधु भवन में सुबह से विशेष पूजा-अर्चना और आराधना के कार्यक्रम हुए। सभी वर्ग और उम्र के सामाजिक परिवारों और सदस्यों ने इसमें अपनी उपस्थिति दी। शनिवार को झूलेलाल जयंती के मौके पर मोहननगर स्थित श्री झूलेलाल मंदिर में सुबह नौ बजे भोग साहब का आयोजन किया गया। इसके बाद सुबह 10 बजे वाहन रैली मंदिर परिसर से ही निकाली गई जो शहर के विभिन्न मार्गों से होते हुए वापस मंदिर परिसर पहुंची। मंदिर में दोपहर दो बजे से लंगर का आयोजन किया गया। सामाजिक परिवारों के साथ जन सामान्य ने भी यहां पहुंचकर प्रसाद ग्रहण किया। शाम को श्रीबहराणा साहिब की शोभायात्रा निकाली। गाजे-बाजे के साथ शोभायात्रा झूलेलाल मंदिर से शुरू होकर छोटा तालाब पहुंची। यहां पर सभी सामाजिक बंधुओं ने विशेष प्रार्थना की। ध्यान रहे इस बार आयोजन दो दिन का किया गया था। इससे पहले शुक्रवार को सिंधु भवन में शाम सात बजे संगीतमय संध्या का आयोजन किया गया। इसमें कटनी से आए एलएस आकाश गु्रप के सदस्यों ने शानदार संगीतयम प्रस्तुति दी। रात 12 बजे भगवान झूलेलाल का जन्मोत्सव मनाया गया। सभी ने भगवान के दर्शन कर एक-दूसरे को शुभकामनाएं दीं।