
MP Political Crisis: 9 विधायकों की अब तक बदली सुरक्षा...
छिंदवाड़ा. प्रदेश में कांग्रेस की सत्ता के उलट-पलट भरे माहौल में कांग्रेस अपने समर्थक विधायकों को संभालकर रख रही है। कमलनाथ सरकार के पक्ष वाले विधायकों को इस समय जयपुर के एक विशेष होटल में रखा गया है। इनमें जिले के भी छह विधायक है। होली के दिन अचानक इन विधायकों को भोपाल बुला लिया गया और यहां से जयपुर ले जाया गया। परासिया विधयक सोहन वाल्मिक, जुन्नारदेव के सुनील उइके, पांढुर्ना के निलेश उइके, सौंसर के विजय चौरे, अमरवाड़ा के कमलेश शाह और चौरई के सुजीत चौधरी सभी कांग्रेस केविधायक हैं और मुख्यमंत्री कमलनाथ के कट्टर समर्थक है। अचानक भोपाल से जयपुर ले जाने की बात पर विधायकों का कहना पड़ा कि भाजपा जिस तरह से साम-दाम दंड के रवैये पर उतर आई है वैसे हालात में विधायको को सुरक्षा बेहद जरूरी है। जहां ज्यादा सुरक्षित रह सकते हैं वहां पर हम हैं। यहां कोई बंधक या जबर्दस्ती नहीं लाया गया है। सभी प्रदेश सरकार के पक्ष में और मुख्यमंत्री कमलनाथ के साथ में है। परासिया विधायक सोहन वाल्मिक ने मोबाइल पर बात करते हुए बताया कि होली के दिन से वे जयपुर में है। उनका कहना है कि बाकी के विधायक भी उनके साथ है। हालात को हम भी देख समझ रहे हैं। वाल्मिक का कहना पड़ा कि जो कुछ अवरोध आया है वह कुछ दिनों का है और प्रदेश में कमलनाथ के नेतृत्व में फिर से सरकार पहले की तरह काम करते मिलेगी। इधर सौंसर विधायक विजय चौरे से चर्चा की गई तो उन्होंने कहा कि एक दो दिन में वापस भोपाल आने की संभावनाएं लग रही है। चौरे का कहना पड़ा कि 14 या 15 को भोपाल लौट सकते है। उन्होनें कहा कि कमलनाथ सरकार को कोई खतरा नहीं है वे मुख्यमंत्री बने रहेंगे और सरकार को और अच्छी तरह से अब चलाएंगे।
नेताओं की प्रतिकिया
दुर्भाग्यपूर्ण घटना
प्रदेश में जो राजनीतिक घटनाक्रम चल रहा है वह कांग्रेस के साथ प्रदेश के लिए भी दुर्भाग्यपूर्ण है। प्रदेश की कांग्रेस सरकार को अस्थिर करने का प्रयास प्रदेश और जिले के विकास में बाधा बनता है। माधवरावजी सिंधिया को पार्टी ने सब कुछ दिया। वे हमेशा बड़े और महत्वपूर्ण पदों पर रहे हैं। कांग्रेस आलाकमान के करीबी रहे। उनका कांग्रेस को छोडऩा मैं गलत फैसला कहूंगा। मुख्यमंत्री कमलनाथ के नेतृत्व में छिंदवाड़ा विकास के रास्तें में आगे बढ़ रहा है यदि विपरीत स्थितियां बनती है तो यहां के विकास की गति एकदम से ठप हो जाएगी। वैसे हमें उम्मीद है कि वे सरकार को बचा लेंगे।
गंगाप्रसाद तिवारी, जिला अध्यक्ष
कमलनाथ पर पूरी कांग्रेस भरोसा
कमलनाथ ने पार्टी को कई गंभीर स्थितियों में साथ दिया है और मामला अपने पक्ष में किया है। हमें उनपर पूर्ण विश्वास है कि वे अपनी सरकार को बचा लेंगे और प्रदेश फिर से उनके नेतृत्व में आगे बढ़ेगा। जो विश्वासघात उनके साथ किया गया है वह सही नहीं है। एक साल में प्रदेश के साथ जिले को भी विकास के मार्ग पर वे ले जा रहे थे। जिले और प्रदेश के कांग्रेस नेता और कार्यकर्ताओं को पूरी उम्मीद है कि कमलनाथ सरकार को बचा लेंगे और उनके नेतृत्व में फिर प्रदेश विकसित हो सकेगा।
पंकज शुक्ला, शहर अध्यक्ष, कांग्रेस
लोकतंत्र के लिए घातक
प्रदेश में जो राजनीकि हालात बने हैं वे प्रदेश ही नहीं देश के लोकतंत्र के लिए बेहद घातक हैं। जनता द्वारा चुनी गई सरकार को इस तरीके से गिराने का जो खेल भाजपा खेल रही है यह किसी भी तरह देशहित में नहीं है। जिस तरीके से खरीद फरोख्त की राजनीति,अपहरण, डराने धमकान की राजनीति इस समय हो रही है वह राजनीति में नैतिकता को खत्म कर रही है। प्रदेश में कमलनाथ की सरकार इससे निबटेगी और सत्ता में काबिज रहेगी।
गुंजन शुक्ला, कार्यकारी अध्यक्ष कांग्रेस सहकारिता प्रकोष्ठ
Published on:
13 Mar 2020 04:55 pm
बड़ी खबरें
View Allछिंदवाड़ा
मध्य प्रदेश न्यूज़
ट्रेंडिंग
