
छिंदवाड़ा. सुकून की तलाश में इंसान क्या क्या नहीं करता। कोई जंगलों में जाता है तो कोई पर्वतों पर..कुछ लोग दोस्तों के साथ सुकून पाते हैं तो कुछ एकांत में..लेकिन इससे उलट एक शख्स ऐसा है जो सुकून के लिए चाय बेच रहा है। जी हां ये सच है और ये मामला है मध्यप्रदेश के छिंदवाड़ा का, जहां एक सॉफ्टवेयर इंजीनियर नौकरी छोड़कर चाय का ठेला लगा रहा है। ऐसा नहीं है कि कोरोना काल में उसे नौकरी का संकट आया है बल्कि वो सुकुन के लिए इंजीनियरिंग छोड़ चायवाला बन गया है।
बड़ी-बड़ीं कंपनियों में किया काम
'इंजीनियर चायवाला' के नाम से फेमस होने वाले युवक का नाम है अंकित नागवंशी। अंकित सॉफ्टवेयर इंजीनियर हैं और बड़ी-बड़ी कंपनियों में काम कर चुके हैं। अंकित बताते हैं कि वो बड़ी कंपनियों में काम नौकरी करते थे सैलरी भी अच्छी थी लेकिन उनके दिल में हमेशा से ही अपना बिजनेस खोलने की इच्छा थी। अच्छी सैलरी होने के बाद भी सुकुन नहीं मिलता था और एक दिन उन्हें चाय का ठेला लगाने का आइडिया आया फिर क्या था दिल के सुकुन और बिजनेस की इच्छा को पूरा करने के लिए उन्होंने नौकरी छोड़ी और चाय का ठेला लगाने लगे। चाय का ठेला लगाने का आइडिया आने की भी अंकित की एक कहानी है उन्होंने बताया कि वो जब कंपनी में काम करते थे तो दोस्तों के साथ चाय पीने के लिए एक ठेले पर जाते थे एक दिन उस चायवाले ने बातों ही बातों में उन्हें बताया कि वो चाय बेचकर महीने के करीब 2 लाख रुपए कमाता है। चाय वाले की बात सुनकर पहले तो अंकित को हैरानी हुई कि वो बड़ी कंपनी में नौकरी करके भी इतने पैसे नहीं कमा पाते हैं और फिर उन्होंने तभी से चाय के बिजनेस के बारे में विचार करना शुरु किया।
सोशल मीडिया पर फेमस हुआ 'इंजीनियर चायवाला'
सोशल मीडिया पर 'इंजीनियर चायवाला' तेजी से वायरल हो रहा है और इसकी वजह है इंजीनियर चायवाले की दुकान पर लिखे वो शब्द जो अंकित की एज्युकेशन के बारे में बताते हैं। अंकित ने अपनी चाय की दुकान का नाम 'इंजीनियर चायवाला' रखा है, दुकान पर एक बोर्ड भी लगाया है जिस पर लिखा है कि वैसे तो मैं सॉफ्टवेयर इंजीनियर हूं। कई कंपनियों जैसे विप्रो, बिजनेस इंटेलिजेंस, ट्रस्ट सॉफ्टवेयर में काम कर चुका हूं, वहां पैसे तो मिलते थे लेकिन सुकून नहीं था। मैं हमेशा से ही बिजनेस करना चाहता था, हर रोज मेरे टेबिल पर चाय आती थी पर मुझे कभी बेहतरीन चाय नहीं मिली। मैं हमेशा से ही चाय का शौकीन रहा हूं, मैं चाहता था कि एक लाजवाब चाय पीने को मिले,तो मैंने चाय से ही अपने बिजनेस की छोटी सी शुरुआत की और बन गया इंजीनियर चायवाला...
Published on:
05 Sept 2020 08:35 pm
बड़ी खबरें
View Allछिंदवाड़ा
मध्य प्रदेश न्यूज़
ट्रेंडिंग
