13 जनवरी 2026,

मंगलवार

Patrika LogoSwitch to English
home_icon

होम

video_icon

शॉर्ट्स

epaper_icon

ई-पेपर

SPORTS DAY: रंगोली से सजाया स्कूल, खेल स्पर्धा में दिखाई प्रतिभा

मेजर ध्यानचंद के छाया चित्र पर माल्यार्पण कर हुआ।

less than 1 minute read
Google source verification
SPORTS DAY: रंगोली से सजाया स्कूल, खेल स्पर्धा में दिखाई प्रतिभा

SPORTS DAY: रंगोली से सजाया स्कूल, खेल स्पर्धा में दिखाई प्रतिभा

छिंदवाड़ा. राष्ट्रीय खेल दिवस पर सोमवार को एमएलबी स्कूल ने विभिन्न कार्यक्रम का आयोजन किया। स्कूल को रंगारंग झंडों एवं विभिन्न खेलों के प्रतीकात्मक रंगोली से सजाया गया। वहीं ओलम्पिक स्टेडियम में बैडमिंटन, कबड्डी, फुटबॉल, टेबल टेनिस, कुश्ती, कैरम, शतरंज, दौड़ सहित अन्य खेल प्रतियोगिताओं का आयोजन किया गया। इसमें विद्यालय की समस्त छात्राओं व स्टाफ ने सहभागिता दी। शुभारंभ मेजर ध्यानचंद के छाया चित्र पर माल्यार्पण कर हुआ। इस अवसर पर छात्राओं व खिलाडिय़ों के उत्साहवर्धन के लिए डीईओ अरविंद चौरागड़े, सहायक संचालक आईएम भीमनवार, प्राचार्य भारत सोनी सहित अन्य गणमान्य मौजूद रहे। डीईओ ने हॉकी के महान जादूगर ध्यानचंद के व्यक्तित्व एवं खेल उपलब्धियों पर प्रकाश डाला। कार्यक्रम के दौरान संस्था की राष्ट्रीय व राज्यस्तरीय खिलाडिय़ों को पुरस्कृत कर सम्मानित किया गया। विद्यालय की छात्राओं के समक्ष विभिन्न खेलों का विधिवत प्रदर्शन संस्था की राज्य व राष्ट्रीय स्तर की खिलाडिय़ों ने किया। संचालन आशा लता माहुले एवं राकेश चौरसिया ने किया।

स्वस्थ्य रहने के लिए खेल आवश्यक
छिंदवाड़ा. डेनियलसन कॉलेज में राष्ट्रीय खेल दिवस पर सोमवार को फिट इंडिया मिशन का शुभारंभ किया गया। उद्देश्य खेलों के प्रति युवाओं को जागरूक कर स्वस्थ भारत का निर्माण करना है। इस अवसर पर कॉलेज में वॉलीबॉल प्रतियोगिता का आयोजन हुआ। शुभारंभ प्राचार्य प्रो. स्मृति हाबिल एवं क्रीड़ा अधिकारी शरद स्टीफन की गरिमामय उपस्थिति में हुआ। प्राचार्य ने खिलाडिय़ों से कहा कि खेल सभी के जीवन में अत्यंत आवश्यक है। इससे युवा स्वयं को स्वस्थ रख सकता है। प्रतियोगिता का संचालन एनसीसी अधिकारी लेफ्टिनेंट माइक प्रकाश ने किया।