
spring festival
छिंदवाड़ा/परासिया. राम मंदिर परासिया में स्वर श्रीनाद संगीत विद्यालय की ओर से वसंत उत्सव मनाया गया। विद्यालय के संगीत साधकों ने अपनी प्रस्तुति दी। कार्यक्रम में समर्थ शुक्ला सरस्वती वंदना, माही दत्ता स्वागत गीत, अनन्या सिंह कविता, शिवकली बेलवंशी राम भजन, आर्यन बैस शिव भजन, देवांशु मिश्रा भजन और बृजेश यादव, रघुनाथ यदुवंशी, ललित यदुवंशी ने प्रस्तुति दी। संचालन शिवांश तिवारी ने किया । सेवक राम विश्वकर्मा ने बैंजो पर, तबले पर रितेश कुशवाहा , तन्मय विश्वकर्मा, ढोलक पर तरुण सोलंकी एवं तरुण यदुवंशी, हारमोनियम पर नरेंद्र सिंह ठाकुर, शैलेंद्र पहाडे ने संगत की। मुख्य अतिथि केंद्रीय विद्यालय बडक़ुही के प्राचार्य सूर्य प्रताप सिंह थे। कार्यक्रम में अर्जुन डेहरिया, पंडित भोजराज भार्गव गोविंद राय रामू वर्मा ओम प्रकाश चौरसिया वसंत मालवी, जगदीश चौरसिया ,दिनेश विश्वकर्मा ,अर्चना लोखंडे , कृष्णकांत ,मनोज बावरिया सहित बड़ी संख्या में संगीत रसिक मौजूद थे। मेहरा डेहरिया समाज महिला मंडल की बैठक में महिलाओं ने बालिका शिक्षा पर विशेष जोर देने पर चर्चा की। सर्वसम्मति से निर्णय किया कि समाज की बुजुर्ग महिलाओं का सम्मान किया जाएगा।
Published on:
19 Feb 2024 10:21 pm
