5 फ़रवरी 2026,

गुरुवार

Patrika Logo
Switch to English
home_icon

मेरी खबर

video_icon

शॉर्ट्स

epaper_icon

ई-पेपर

murder : अभी नहीं सुलझी जमीन में आधा गड़े शव की गुत्थी

तहसील के गांव लांघा में रविवार सुबह एक शख्स का शव उसी के घर में जमीन में आधा दबा हुआ मिलने से सनसनी फैल गई।

less than 1 minute read
Google source verification
6 year old Boy killed in ‘human sacrifice’ at under-construction CRPF headquarters in South Delhi, 2 arrested

6 year old Boy killed in ‘human sacrifice’ at under-construction CRPF headquarters in South Delhi, 2 arrested

छिंदवाड़ा/ पांढुर्ना. तहसील के गांव लांघा में रविवार सुबह एक शख्स का शव उसी के घर में जमीन में आधा दबा हुआ मिलने से सनसनी फैल गई। पुलिस के अनुसार मृतक घनश्याम पिता पंजाबराव पराडकर का था। घनश्याम पत्नी ललिता व दो बच्चों के साथ रहता था। प्रथम दृष्टया मामला हत्या का प्रतीत हो रहा है। पूछताछ के दौरान ग्रामीणों ने पुलिस को बताया कि पति-पत्नी में विवाद होता था। मौके पर पांढुर्ना टीआई राकेश बघेल, एफ एसएल टीम पहुंची और साक्ष्य जुटाए। पुलिस पत्नी से पूछताछ कर रही है।
दोपहर को मृतक का पोस्टमार्टम किया गया। पोस्टमार्टम में शव पर कहीं भी चोट के निशान नहीं मिले हंै, विस्तृत रिपोर्ट का इंतजार है। साथ ही मौत के कारणों का पता लगाने के लिए मृतक का विसरा फॉरेसिंक लैब भेजा गया है। टीआई बघेल ने बताया कि पत्नी से पूछताछ जारी है। जल्द ही मामले का खुलासा हो जाएगा।
पत्नी है मानसिक रोगी
बताया जाता है कि घनश्याम की पत्नी ललिता मानसिक रूप से बीमार है। घर में 15 और 12 साल के दो बच्चे है। बताया जाता है शव को छोटे बच्चे ने देखा और पड़ोसी को इसी सूचना दी थी कि किसी का शव वहां पड़ा है। शनिवार को ललिता गांव में निकले चल समारोह के दौरान देवी के सामने उल्टी खड़ी हो गई थी। घटना को लेकर भी अनर्गल जवाब दे रही है। घटना के सम्बंध में पुलिस की पुछताछ में वह कह रही थी कि यमराज ने मारा है। हालांकि दूसरे दिन तक पुलिस किसी नतीजे तक पहुंची। पुलिस मामले की तह तक जाने की बात कह रही है। जल्द ही पुलिस इस मामले का पर्दाफाश करेगी।