कोरोना से बचाव के लिए लोगों को स्वयं बचने का प्रयास करने होंगे तथा वैक्सीनेशन भी कराना होगा। साथ ही शेष रह गए स्वास्थ्य एवं फ्रंटलाइन वर्कर पहली एवं दूसरी डोज अनिवार्य रूप से लगवाएं तथा 60 या इससे अधिक आयु वर्ग के बुजुर्ग और 45 से 59 वर्ष के गंभीर रोग से पीडि़त व्यक्ति भी वैक्सीन जरूर लगाए, मॉस्क पहने, सोशल डिस्टेंसिंग का पालन करने की बात कही गई। वहीं जांच के लिए प्रतिदिन 700 सैम्पलों की संख्या बढ़ाने का प्रयास किया जाएगा। इस अवसर पर अपर कलेक्टर, डीन डॉ. जीबी रामटेके, एसडीएम अतुल सिंह समेत अन्य मौजूद थे।