23 अक्टूबर 2026,

शुक्रवार

Patrika Logo
home_icon

होम

इनस्टॉल ऐप

ई-पेपर

video_icon

शॉर्ट्स

profile_icon

प्रोफाइल

अमरवाड़ा-चौरई मार्ग पर दो बाइकों की जोरदार भिड़ंत, 5 लोगों की दर्दनाक मौत

Amarwara-Chaurai Road Accient : अमरवाड़ा से चौरई मार्ग पर देर रात दो बाइकों की जोरदार भिड़ंत हो गई। हादसे में 5 लोगों की दर्दनाक मौत हो गई है।
2 min read
Follow Patrika on Google News
Google source verification

छिंदवाड़ा

•

image

Mohammad Faiz Mubarak

•

Updated: 10 May 2025, 12:01 PM IST

Amarwara-Chaurai Road Accient

Amarwara-Chaurai Road Accient :मध्य प्रदेश में रफ्तार का कहर थमने का नाम नहीं ले रहा है। इसकी ताजा बानगी छिंदवाड़ा जिले के अमरवाड़ा थाना इलाके के अंतर्गत आने वाले अमरवाड़ा से चौरई मार्ग पर शुक्रवार शनिवार की दरमियानी रात दो बाइकों के बीच आमने-सामने जोरदार भिड़ंत हो गई। हादसे में दो लोगों की मौके पर ही मौत हो गई, जबकि 3 अन्य ने इलाज के दौरान दम तोड़ दिया है। घायलों को तत्काल अमरवाड़ा सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र ले जाया गया था, जहां से गंभीर हालत में उन्हें जिला अस्पताल पहुंचा दिया गया था। शनिवार सुबह सामने आई जानकारी के अनुसार, अस्पताल में भर्ती अन्य तीनों घायलों ने भी इलाज के दौरान दम तोड़ दिया है।

पुलिस से प्राप्त जानकारी के अनुसार, एक बाइक पर सुखराम (25), पिता जगत यादव अपने दो साथी आयुष (17), पिता छोटू यादव और शहजाद (22), पिता असलम खान के साथ चौरई मार्ग की ओर जा रहे थे। उसी दौरान लिंकपानी निवासी विक्रम (18), पिता राजेश उइके और अविनाश (18), पिता नकल उइके दूसरी बाइक से सामने से आ रहे थे। तेज रफ्तार के कारण दोनों बाइकों की भिड़ंत हो गई।

यह भी पढ़ें- आगरा-मुंबई नेशनल हाईवे पर भीषण हादसा, डंपर से टकराकर गहरी खाई में गिरी बस, 3 की मौत 18 घायल

मामले की जांच में जुटी पुलिस

इस भीषण हादसे में आयुष यादव और सुखराम यादव की मौके पर ही मौत हो गई, जबकि शहजाद खान, विक्रम और अविनाश को गंभीर रूप से घायल अवस्था में इलाज के लिए जिला अस्पताल ले जाया गया, जहां शनिवार सुबह तक उन तीनों ने भी दम तोड़ दिया। हादसे के बाद मौके पर भारी भीड़ जमा हो गई। सूचना मिलते ही पुलिस मौके पर पहुंची, भीड़ को हटाया और यातायात व्यवस्था को बहाल किया। फिलहाल, पुलिस मामले की जांच कर रही है।