16 दिसंबर 2025,

मंगलवार

Patrika LogoSwitch to English
home_icon

मेरी खबर

icon

प्लस

video_icon

शॉर्ट्स

epaper_icon

ई-पेपर

breaking- प्रहलाद पटेल की कार की टक्कर से टीचर की मौत, तीन बच्चे गंभीर

केंद्रीय मंत्री प्रहलाद पटेल घायल हो गए हैं। केंद्रीय मंत्री की कार की एक बाइक से टक्कर हो गई जिसमें प्रहलाद पटेल घायल हो गए, हालांकि उन्हें ज्यादा चोट नहीं आई है। वे चुनाव प्रचार के लिए छिंदवाड़ा गए थे। प्रचार के बाद वे नरसिंहपुर लौट रहे थे तभी रास्ते में ये हादसा हो गया।

2 min read
Google source verification
prahaladp.png

केंद्रीय मंत्री प्रहलाद पटेल

केंद्रीय मंत्री प्रहलाद पटेल रोड एक्सीडेंट में घायल हो गए हैं। केंद्रीय मंत्री की कार की एक बाइक से टक्कर हो गई जिसमें प्रहलाद पटेल घायल हो गए, हालांकि उन्हें ज्यादा चोट नहीं आई है। इधर एक बाइक सवार की मौत हो गई। हादसे में एक ही परिवार के तीन लोग घायल हो गए। दुर्घटना से आक्रोशित लोगों ने चक्काजाम कर दिया है।

जानकारी के अनुसार प्रहलाद पटेल चुनाव प्रचार के लिए छिंदवाड़ा गए थे। प्रचार के बाद वे नरसिंहपुर लौट रहे थे तभी रास्ते में ये हादसा हो गया। केंद्रीय मंत्री प्रहलाद पटेल की कार अमरवाड़ा के पास दुर्घटनाग्रस्त हो गई। वे छिंदवाड़ा से नरसिंहपुर जा रहे थे कि अचानक उनकी कार के सामने एक बाइक आ गई। कार और बाइक की भीषण टक्कर हो गई। बताया जा रहा है कि बाइक रांग साइड थी जिससे दोनों वाहन टकरा गए।

आधिकारिक जानकारी के अनुसार केंद्रीय मंत्री प्रहलाद पटेल के वाहन की एक बाइक से टक्कर हो गई। इस एक्सीडेंट में एक बाइक सवार की मौत हो गई। हादसे में एक ही परिवार के तीन सदस्य बुरी तरह घायल हो गए हैं। हादसे के बाद आक्रोशित लोगों ने चक्काजाम कर दिया। पुलिस और प्रशासनिक अधिकारी उन्हें समझाइश देने में लगे हुए हैं।

इस हादसे में पटेल को भी हल्की चोटें आईं हालांकि वे दूसरी गाड़ी से नरसिंहपुर के लिए रवाना हो गए। हर्रई जाते समय सिंगोड़ी के पास ये हादसा हुआ।

दुर्घटना मामले में बड़ा अपडेट सामने आया है। बताया जा रहा है कि हादसे में बाइक सवार एक शिक्षक की मौत हुई है। मोहगांव के शिक्षक निरंजन सूर्यवंशी की मौत हुई जबकि वहीं 3 बच्चे गंभीर रूप से घायल हो गए हैं। ये सभी स्कूल छूटने के बाद वापस अपने घर जा रहे थे।

यह भी पढ़ें - MP Election 2023- दिग्गज को पटकनी देने के लिए जानी जाती है ये सीट