छिंदवाड़ा/छिंदी. तामिया विकासखंड की ग्राम पंचायत छिंदी सहित आसपास के दर्जनों गांवों में मंगलवार की दोपहर करीब तीन बजे आंधी तूफान ने तबाही मचा दी। आंधी से लोगों के घरों के टीन शेड उड़ गए। ग्रामीणों ने बताया कि उनके घरों पर लगी टीन दूर तक फिका गई। करीब आधा घंटा तक यह तांडव चलता रहा।