छिंदवाड़ा/ जिले में कोरोना वैक्सीन खत्म हो गई, जिसकी वजह से कई सेंटरों से बुजुर्ग हितग्राहियों वापस लौटाया गया तथा उन्हें अगले शिविर में आने की सलाह दी गई हैं। मामला कोरोना टीकाकरण अभियान का हैं। वहीं जिला अस्पताल की ट्रामा यूनिट में लोगों की भीड़ संक्रमण को आमंत्रित कर रही है, टीका लगाने की होड़ में हितग्राही सोशल डिस्टेंसिंग का पालन भी नहीं कर रहे हैं। मिली जानकारी के अनुसार शहरी स्वास्थ्य केंद्र रामबाग से कई बुजुर्गों को दोपहर 12 बजे से ही लौटा दिया गया, ऐसे में बुजुर्गों ने प्रशासन की व्यवस्था पर सवाल उठाए हैं।