7 नवंबर 2026,

शनिवार

Patrika Logo
home_icon

होम

इनस्टॉल ऐप

ई-पेपर

video_icon

शॉर्ट्स

profile_icon

प्रोफाइल

वैक्सीन की किल्लत…कम हो गई टीकाकरण केंद्र की संख्या, पढ़ें खबर

- जबलपुर से शाम तक पहुंचने की उम्मीद
less than 1 minute read
Follow Patrika on Google News
Google source verification

छिंदवाड़ा

•

image

Dinesh Sahu

•

Updated: 27 Mar 2021, 2:27 PM IST

वैक्सीन की किल्लत...कम हो गई टीकाकरण केंद्र की संख्या, पढ़ें खबर

वैक्सीन की किल्लत...कम हो गई टीकाकरण केंद्र की संख्या, पढ़ें खबर

छिंदवाड़ा/ कोरोना से सुरक्षा के लिए लगने वाली वैक्सीन का जिले में टोटा बन गया हैं। इसके चलते शनिवार को मात्र जिला अस्पताल और सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र हर्रई में वैक्सीनेशन किया जाएगा। बताया जाता है कि जिला टीकाकरण विभाग के पास करीब 4000 डोज ही उपलब्ध है, जिस वजह से पूर्व से निर्धारित सभी केंद्रों में कोरोना का टीका लगाना मुश्किल हो साबित हो सकता हैं।

हालांकि विभागीय अधिकारी दावा कर रहे है कि शनिवार शाम तक जिले में पर्याप्त वैक्सीन पहुंच जाएगी तथा अगले सेशन में शासन द्वारा तय केंद्रों में 60 या इससे अधिक आयु वर्ग के बुजुर्ग समेत 45 से 59 वर्ष आयु वर्ग के गंभीर रोगों से पीडि़त व्यक्तियों को कोविशील्ड की डोज दी जा सकेगी।


23 हजार से अधिक डोज की मांग -


जिला टीकाकरण विभाग से मिली जानकारी के अनुसार जिले में कोविड टीकाकरण के लिए 23 हजार 640 डोज की मांग की गई हैं, जिसकी आपूर्ति जबलपुर से होगी। बता दें कि इसके पहले भी डोज खत्म होने पर शासन से 15 हजार 600 डोज जिले को प्रदान किए गए थे।


सीमित केंद्रों में लगाए जाएंगे टीके -


जिले में वैक्सीनेशन की उपलब्धता की समीक्षा की जा रही हैं तथा डोज कम होने से सीमित केंद्रों में ही टीकाकरण किया जाएगा। वैक्सीन लेने के लिए रात तक अमला जबलपुर पहुंचेगा तथा शनिवार दोपहर तक वैक्सीन के छिंदवाड़ा पहुंचने की उम्मीद हैं।


- डॉ. एलएन साहू, जिला टीकाकरण अधिकारी


जिले में वैक्सीनेशन की स्थिति -


विवरण डोज-वनडोज-टू
हेल्थ केयर वर्कर 12532 7738
फ्रंटलाइन वर्कर 10135 6032
45 से 59 वर्ष के बीमार लाभार्थी 8721 00
60 वर्ष या इससे अधिक के लाभार्थी 41814 00