
चौक-चौराहों पर जरूरी है सीसीटीवी
सौंसर. आदिवासी समाज बंधुओं ने एक होकर वीरांगना रानी दुर्गावती का 454 वां बलिदान दिवस मनाया। कार्यक्रम में सर्वप्रथम जय बड़ा देव एवं वीरांगना रानी दुर्गावती के छायाचित्र की पूरा अर्चना की गई। कार्यक्रम में अनुसूचित जनजाति आयोग की राष्ट्रीय उपाध्यक्ष अनुसुइया उइके मुख्य अतिथि के रूप में उपस्थित रही। उनहोंने अपने सम्बांधन में कहा कि रानी दुर्गावती के बलिदान को समाज को याद करना चाहिए उन्होंने कहा कि शिक्षा, संस्कार, एकता समाज के प्रगति के लिए आवश्यक हैं। सौंसर स्थित बिरसा मुंडा भवन के विकास एवं दो मंजिला भवन के लिए प्रयास करने की बात रखी। कार्यक्रम में तामिया से आए नृत्य दल ने शानदार नृत्य की प्रस्तुति दी।
पंाढुर्ना . ग्राम नांदनवाड़ी में आदिवासी समाज के सदस्यों ने मिलकर वीरांगना रानी दुर्गावती का बलिदान दिवस मनाया। इस मौके पर रानी दुर्गावती की प्रतिमा पर माल्यार्पण कर उन्हें श्रद्वासुमन अर्पित किए गए। उपस्थित सामाजिक लोगों ने रानी दुर्गावती के जीवन पर प्रकाश डालता।
परासिया . वीरांगना रानी दुर्गावती के बलिदान दिवस के अवसर पर चांदामेटा नगर वार्ड 2 में विधायक सोहन वाल्मीक ने मूर्ति का अनावरण किया गया।
आदिवासी समाज की मांग पर
विधायक ने वीरांगना रानी दुर्गावती की मूर्ति नगर के वार्ड 2 मे स्थापित की कराई। इस अवसर पर सभी कांग्रेस कार्यकर्ता मौजूद रहे। इसके अलावा भारतीय आदिवासी समाज के तत्वावधान में दो दिवसीय कार्यक्रम का आयोजन किया गया। जिसके तहत रविवार को वीरांगना रानी दुर्गावती की शोभायात्रा निकाली गई। सांस्कृतिक कार्यक्रम और भंडारा प्रसाद वितरण किया गया। अखिल भारतीय आदिवासी समाज द्वारा चांदामेटा के वार्ड 2 में कार्यक्रम का आयोजन हुआ।
जुन्नारदेव . रविवार को वीरांगना रानी दुर्गावती के बलिदान दिवस के अवसर पर महिला कांग्रेस ने जयश्री लॉन में विविध आयोजन किए। जिला महिला कांग्रेस अध्यक्ष सतवंत कौर, एवं सतीश नारायण शुक्ल, सुनील उइके सहित सभी कांग्रेस जन की उपस्थिति में विविध कार्यक्रम आयोजित किए गए।
सौंसर . वीरांगना रानी दुर्गावती के बलिदान दिवस पर बिरसा मुंडा भवन में आयोजित कार्यक्रम में समाज के सेवानिवृत्त हुए वरिष्ठजनों का शाल एवं श्रीफल देकर सम्मान किया गया। वहीं समाज के प्रतिभावान छात्रों में कक्षा 10 एवं 12 वी बोर्ड परीक्षा में 75 प्रतिशत से अधिक अंक लेने वाले मेंधावी छात्रों को मेडल, शिल्ड एवं प्रमाणत्र से सम्मानित किया गया।
सामुदायिक भवन के लिए भूमिपूजन:
सौंसर. वीरांगना रानी दुर्गावती के बलिदान दिन पर आयोजित कार्यक्रम के दौरान समाज भवन परिसर में दोपहर को विधायक नानाभाऊ मोहोड़ एवं नपा अध्यक्ष लक्ष्मण चाके की प्रमख मौजूदगी में विधायक निधी से 6 लाख की राशि से बनने वाले सामुदायिक भवन के लिए भूमिपूजपन किया गया।
इस अवसर पर शेषराव कडु, राजेन्द्र भक्ते, मोरेश्वर मर्सकोले, राजेन्द्र सिडाम आदी उपस्थित रहे।
लोधीखेड़ा . नगर में में वीरांगना रानी दुर्गावती का बलिदान दिवस मनाया गया, कार्यक्रम का आयोजन वीरांगना रानी दुर्गावती उत्थान एवं विकास समिति ने कराया। जिसमें सर्वप्रथम वीरांगना रानी दुर्गावती की प्रतिमा की पूजा अर्चना की गई एवं माल्यार्पण किया गया। उपस्थित वक्ताओं ने वीरांगना के बलिदान को याद किया और उनके जीवन पर प्रकाश डाला। कार्यक्रम में प्रमुख रूप से माणिक धुर्वे, केशव उइके, गंगाधर धुर्वे, देवेंद्र धुर्वे, सदानंद मडावी, सुरेश धुर्वे, सुखदेव परतेती, छोटेलाल मर्सकोले, प्रकाश धुर्वे, रतन धुर्वे, शामराव ईवनाती, होमदेव वंजारकर, विलास जोगी, राजू गायकवाड़, प्रेमराज भागवत, विनायक काकड़े तथा अन्य लोग उपस्थित थे।
परासिया . रानी वीरांगना रानी दुर्गावती के बलिदान दिवस के अवसर पर महिला कांग्रेस ने ब्लॉक कांग्रेस कार्यालय में विविध आयोजन किया। सर्वप्रथम वरिष्ठ जनों ने रानी दुर्गावती के छायाचित्र पर पूजन अर्चन एवं मालार्पण कर कार्यक्रम का शुभारंभ किया। कार्यक्रम को संबोधित करते हुए महिला पदाधिकारियों ने अपने उद्बोधन में वीरांगना रानी दुर्गावती को अदम्य साहस एवं शक्ति का प्रतीक बताते हुए कहा कि जहां आज के आधुनिक युग में महिलाएं नए-नए कीर्तिमान स्थापित कर रही है। वहीं वे इतिहास में भी किसी से पीछे नहीं है। उसका जीता जागता उदाहरण वीरांगना रानी दुर्गावती है। जिनके त्याग, साहस एवं बलिदान को आज भी देश सम्मान के साथ याद करता है।
बड़चिचोली . ग्राम बड़चिचोली में महारानी दुर्गावती का बलिदान दिवस मनाया गया। ग्राम चिचोली में इंदिरा नगर में आदिवासी बच्चों ने वीरांगना रानी दुर्गावती का 454 वां बलिदान दिवस मनाया गया। बच्चों ने रानी दुर्गावती के छायाचित्र पर माल्यार्पण कर पूजन अर्चन किया। इस अवसर पर संजय धुर्वे ने वीरांगना के जीवन पर प्रकाश डालते हुए बताया कि महारानी के शासनकाल में ही गोंडवाना राज्य की नींव रखी गई। हमें उनकी ताकत एवं साहस से प्रेरणा लेकर मार्ग प्रसस्त करना चाहिए। इस कार्यक्रम में उपस्थित बच्चों संजय धुर्वे, मंगेश परतेती, रितेश ईवनाती, रुपेश उइके, गणेश उइके, रोशन परतेती, श्याम खडांते , विक्की कुमरे तथा ग्रामवासी उपस्थित थे।
Published on:
25 Jun 2018 05:32 pm
बड़ी खबरें
View Allछिंदवाड़ा
मध्य प्रदेश न्यूज़
ट्रेंडिंग
