20 जनवरी 2026,

मंगलवार

Patrika LogoSwitch to English
icon

मेरी खबर

video_icon

शॉर्ट्स

epaper_icon

ई-पेपर

Weather: न्यूनतम पारा 7.5 डिग्री पहुंचा, बढ़ी गलन, धूप ने दी राहत

आने वाले दिनों में ठंड पकड़ेगी जोर, गिर सकता है न्यूनतम पारा, पाला पडऩे की संभावना

less than 1 minute read
Google source verification
Rajasthan Weather : राजस्थान में 7 जनवरी तक अति शीतलहर का दौर...जानिए क्या है इसका कारण

Rajasthan Weather : राजस्थान में 7 जनवरी तक अति शीतलहर का दौर...जानिए क्या है इसका कारण



छिंदवाड़ा. नए साल के आगाज के साथ ही जनवरी में सर्दी भी बढ़ रही है। शनिवार को सुबह से लेकर शाम तक लोग ठंड से कंपकंपाते रहे। दिन में ठंड से राहत पाने के लिए लोगों ने धूप का सहारा लिया। शाम को अलाव से चिपक गए। न्यूनतम तापमान लुढक़ता हुआ 7.5 डिग्री सेल्सियस पर पहुंच गया। दो दिन में पारे में 4 डिग्री सेल्सियस की गिरावट आई है। कड़ाके की सर्दी ने लोगों को कंपकंपा रखा है। सुबह से शीतलहर ने हाड़ कंपा दिए। धूप निकलने तक मौसम सर्द बना रहा। आसमान पर कोहरा और जमीन पर ओस नजर आई। धूप निकलने के बाद कुछ राहत मिली, लेकिन गलन ने परेशान किया। दफ्तरों और घरों में लोग धूप में बैठे दिखे। शाम तक सर्दी का सितम फिर बढ़ गया। रात को सडक़ों पर चहल-पहल कम हो गई। सडक़ों के किनारे लोग अलाव जलाकर सर्दी से राहत पाते दिखे। शनिवार को अधिकतम तापमान 26.0 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया।

पाला पडऩे की संभावना
तापमान अभी और लुढकऩे की आशंका है। तापमान पांच डिग्री से नीचे आया तो पाला पडऩे की आशंका बढ़ जाएगी। ऐसा हुआ तो फसलों को भारी नुकसान हो सकता है। कृषि विशेषज्ञों का कहना है कि फसलों को पाले से बचाव के लिए खेतों में हल्की सिंचाई करें। इसके लिए स्प्रिंकलर व ड्रिप सिंचाई बेहतर रहती है। खेत गीला रहेगा तो फसलों पर कम असर होता है। तापमान लुढकऩे पर रात में खेतों के आसपास आग जला सकते हैं। इससे निकलने वाला धुआं वायुमंडल पर छा जाता है। फसलों पर असर कम होता है।

पिछले सात दिनों में तापमान

तिथि अधिकतम न्यूनतम
1 जनवरी 28.2 11.1
2 जनवरी 25.9 9.4
3 जनवरी 25.9 9.6
4 जनवरी 25.9 12.0
5 जनवरी 18 11.6
6 जनवरी 25.1 9.4
7 जनवरी 26.0 7.5