
Women took out Kavad Yatra, performed anointing
छिंदवाड़ा/हर्रई . राजमहल के बड़े राम मंदिर से बुधवार को महिला भक्तों ने पूर्व राजपरिवार की माधवी कमलेश शाह के साथ कावड़ यात्रा निकाली। यात्रा में बड़ी संख्या में नगर की महिलाएं शामिल हुई। डीजे गाजे-बाजे के साथ यात्रा का शुभारंभ हुआ ,जो बावली झीन्ना से होते हुए माता मंदिर छोटी बाजार ,शंकर मडिया , पुलिस लाइन, बस स्टैंड, न्यू मार्केट से होते हुए बड़े राम मंदिर पहुंच कर सम्पन्न हुई। यहां भगवान शिव का अभिषेक किया। महाप्रसाद वितरण किया गया। इसी तरह चांदामेटा वार्ड एक स्थित महाबली हनुमान मंदिर में सावन के अवसर पर महिलाओं ने कांवड़ यात्रा निकाली। हनुमान मंदिर से कांवड़ में जल लेकर निकली महिलाओं ने दुर्गा मंदिर में स्थापित शिव प्रतिमा का जलाभिषेक किया। सिद्धबाबा मंदिर में भी अभिषेक किया गया। यात्रा में अर्चना जंघेला, मोनिका सोनी, हेमलता भावरकर, सरिता जंघेला, नेहा सोनी, माधुरी सोनी, रानी सोनी, सुमित्रा सरयाम, सुशीला काकोडिय़ा, पूजा सोनी, प्रीति बारसिया, रोशनी, पूजा बाथरी, वंदना बाथरी, ज्योति शिव, मनीषा दिव्या, अमिता, प्रभा बांदरे, शिखा जंघेला व महिलाओं ने हिस्सा लिया।
Published on:
24 Aug 2023 08:47 pm
बड़ी खबरें
View Allछिंदवाड़ा
मध्य प्रदेश न्यूज़
ट्रेंडिंग
