9 फ़रवरी 2026,

सोमवार

Patrika Logo
Switch to English
home_icon

मेरी खबर

video_icon

शॉर्ट्स

epaper_icon

ई-पेपर

बम ब्लास्ट से दहली धार्मिक नगरी , 3 लोगों की दर्दनाक मौत

UP News: यूपी के धार्मिक नगरी में अचानक हुए बम ब्लास्ट में 3 लोगों की मौत हो गई। विस्फोट इतना भयंकर था कि एक युवक का शव उछलकर 20 फीट ऊपर छत पर जाकर गिरा। ‌

less than 1 minute read
Google source verification
bomb blast in UP chitrkoot painful death of 3 people

Bomb Blast in Chitrkoot: बम ब्लास्ट उत्तर प्रदेश के च‍ित्रकूट में बुंदेलखंड गौरव महोत्सव के दौरान अचानक बम में विस्फोट हो गया। हादसे में तीन लोगों की मौत हो गई। सूचना म‍िलते ही डीएम और एसपी सहित मौके पर पहुंच गए हैं। अभी मरने वालों में पहचान नहीं हो सकी है। जानकारी के अनुसार, तीनों मृतक महोत्सव में टेंट लगाने वाले कर्मचारी थे।

चित्रकूट इंटर कॉलेज कर्वी के मैदान में बुंदेलखंड गौरव महोत्सव चल रहा था। ‌महोत्सव के दूसरे दिन बुधवार को सांस्कृतिक कार्यक्रम के बाद रात में आतिशबाजी का कार्यक्रम था। ‌इसके लिए बम को मंच के पीछे रखा गया था।

अचानक से बम में विस्फोट होने लगा। इसकी चपेट में आकर 3 लोगों की मौत हो गई। व‍िस्‍फोट इतना भयंकर था क‍ि एक युवक का शव उछलकर 20 फीट ऊपर छत पर जाकर गिरा। वहीं, विस्फोट वाली जगह पर करीब पांच फीट गहरा गड्ढा हो गया है।