11 अगस्त 2026,

मंगलवार

Patrika Logo
home_icon

होम

इनस्टॉल ऐप

ई-पेपर

video_icon

शॉर्ट्स

profile_icon

प्रोफाइल

सड़कों की खस्ता हालत व राजमार्ग पर जलभराव को लेकर कांग्रेस का अनोखा प्रदर्शन

योगी सरकार को जमकर कोसा, सरकार के नुमाइंदों को जिम्मेदार बताया।  
2 min read
Google source verification
protest

सड़कों की खस्ता हालत व राजमार्ग पर जलभराव को लेकर कांग्रेस का अनोखा प्रदर्शन

चित्रकूट. पिछले चार दिनों से लगातार व रुक-रुक कर हो रही बारिश के चलते क्या गलियां क्या सड़क हर जगह जलभराव की स्थिति बन गई है। आवागमन में लोगों को खासी दिक्कतों का सामना करना पड़ रहा है। मिर्जापुर झांसी राष्ट्रीय राजमार्ग पर तो घुटनों तक जलभराव की वजह से आवागमन में खासी दिक्कतें हो रही हैं। राजमार्ग पर जलभराव को लेकर कांग्रेस ने एक अनोखे अंदाज में प्रदर्शन करते हुए प्रदेश सरकार को जमकर कोसा और समस्या समाधान की मांग की। कार्यकर्ताओं ने प्रदेश सरकार के खिलाफ नारेबाजी करते हुए सड़कों की खस्ताहालत के लिए सरकार के नुमाइंदों को जि़म्मेदार बताया।

धान रोपकर जताया विरोध
कांग्रेस ने राष्ट्रीय राजमार्ग स्थित बेड़ीपुलिया से चित्रकूट तीर्थ क्षेत्र की ओर जाने वाली सड़क पर घुटनों तक भरे पानी में धान रोपकर विरोध प्रदर्शन किया। कार्यकर्ताओं का कहना था कि इस तरह के जलभराव वाली स्थिति में सड़क से आवागमन सम्भव नहीं है, सो धान की रोपाई ही की जाएगी ताकी सरकार को कुछ एहसास हो कि उसके कार्यकाल में राजमार्ग की क्या हालत है। पार्टी कार्यकर्ताओं ने प्रदेश सरकार को कोसते हुए कहा कि बातें बड़ी-बड़ी की जाती हैं। सरकार के नुमाइंदों द्वारा लेकिन वास्तव में हालात कैसे हैं सड़क मार्गों के यह सबके सामने है। जानलेवा गड्ढे जलभराव लोगों की जिंदगी पर भारी पड़ रहे हैं और नुमाइंदे सिर्फ जुमलों के द्वारा जनता को बहकाने का काम कर रहे हैं।

होगा आमरण अनशन
विरोध प्रदर्शन के दौरान कांग्रेस जिलाध्यक्ष चित्रकूट पंकज मिश्रा ने कहा कि प्रदेश सरकार का विकास सिर्फ फाइलों व कागजों पर दिख रहा है। वास्तविकता क्या है यह नजर के सामने है। जनपद के सभी प्रमुख मार्गों पर जानलेवा गड्ढे प्रदेश सरकार के विकास के दावों की पोल खोल रहे हैं। जिलाध्यक्ष ने कहा कि उपमुख्यमंत्री बताएं कि जून तक सड़कों को गड्ढामुक्त करने के दावे का क्या हुआ? क्या उसका पैसा यहां के सांसद विधायक या पीडब्ल्यूडी के अधिकारी खा गए। जिलाध्यक्ष ने कहा कि कांग्रेस जनता की लड़ाई इसी तरह सड़कों पर उतरकर लड़ेगी और यदि जल्द से जल्द राजमार्ग सहित सभी प्रमुख मार्गों की हालत में सुधार नहीं किया गया तो आगामी दिनों में और अधिक बड़े स्तर पर आंदोलन किया जाएगा। कांग्रेस चुप नहीं बैठेगी। पार्टी कार्यकर्ता हालात न सुधरने पर जल्द ही आमरण अनशन पर बैठेंगे।

पुलिस से झड़प

राजमार्ग पर विरोध-प्रदर्शन के दौरान पार्टी कार्यकर्ताओं व पुलिस के बीच तीखी झड़प भी हुई। प्रदर्शन की वजह से वाहनों की कतारें दोनों तरफ लगने से जाम की स्थिति उत्पन्न हो गई। हालांकि पार्टी जिलाध्यक्ष कार्यकर्ताओं से वाहनों को आवागमन के लिए रास्ता देने की बात कहते रहे फिर भी कुछ समय के लिए आवागमन बाधित होने पर मौके पर पहुंची पुलिस से कार्यकर्ताओं की कहासुनी हुई।

बड़ी खबरें

View All

चित्रकूट

उत्तर प्रदेश

ट्रेंडिंग