6 फ़रवरी 2026,

शुक्रवार

Patrika Logo
Switch to English
home_icon

मेरी खबर

video_icon

शॉर्ट्स

epaper_icon

ई-पेपर

Chitrkoot News : पत्नी को लेकर ससुराल जा रहा था पति, साथ में था बच्चा, तभी सामने आ गया सांड, अब…

चित्रकूट के झांसी मिर्जापुर राष्ट्रीय राजमार्ग के शिवरामपुर चौकी अंतर्गत कस्बे के पास जा रही बाइक अचानक सडक़ पर आए सांड से टकरा गई। इससे बाइक सवार पति पत्नी की मौत हो गई है।

less than 1 minute read
Google source verification
Chitrkoot News : पत्नी को लेकर ससुराल जा रहा था पति, साथ में था बच्चा, तभी सामने आ गया सांड, अब...

Chitrkoot News : पत्नी को लेकर ससुराल जा रहा था पति, साथ में था बच्चा, तभी सामने आ गया सांड, अब...

जबकि उनके साथ मौजूद दो साल का बालक मामूली रूप से घायल हुआ है। पुलिस ने एंबुलेंस की मदद से बालक को जिला अस्पताल में भर्ती कराया है। घटना के दौरान सांड की भी मौत हो गई है।

बता दे की सतना मप्र क्षेत्र निवासी विजय कुमार अपनी पत्नी संगीता व बच्चे गोलू के साथ बाइक से ससुराल कर्वी आया था। देर रात को बाइक से पत्नी व बच्चे को लेकर भरतकूप की ओर जा रहा था।

वही शिवरामपुर चौकी प्रभारी रजोल नागर ने बताया कि जैसे ही हाइवे के शिवरामपुर कस्बे के पास पहुंचा तो अचानक सडक़ किनारे से तेज रफ्तार से एक सांड आ गया। सांड से बाइक की टक्कर में पति पत्नी छिटककर सडक़ पर जा गिरे और लहूलुहान हो गए।

उधर बालक छिटककर सडक़ किनारे मिटटी वाले स्थान पर गिरा इससे वह मामूली रूप से घायल हुआ। टक्कर इतनी जोरदार थी कि सांड की भी मौत हो गई है।108 एंबुलेंस से तीनों को जिला अस्पताल भेजा जहां पहुंचने के पूर्व ही पति पत्नी की मौत हो गई।

पुलिस ने मृतक के मोबाइल से उसके परिजनों को जानकारी दी। अस्पताल पहुंचे परिजनों का रोरोकर बुरा हाल हो गया। घायल बालक को इलाज के लिए भर्ती कराया गया। चौकी प्रभारी ने बताया कि दोनों शव का पंचनामा कर पोस्टमार्टम के लिए भेजा गया है। घायल बालक की हालत खतरे से बाहर है।