
चित्रकूट में इस विशेष जगह रामनवमी के दिन जलेंगे 11 लाख दीपक, मनाया जाएगा राम जन्म उत्सव
रामनवमी के दिन जलेगे 11 लाख दीप
उक्त समीक्षा बैठक में 30 मार्च को रामनवमी के दिन चित्रकूट गौरव दिवस के रूप में मनाये जाने आयोजन को सकुशल कराये जाने के लिये कुल चित्रकूट में 11 लाख दीए जलाए जाएंगे।जिसमें मध्यप्रदेश परिक्षेत्र में 6 लाख एवं 5 लाख दीपक जलाए जाएंगे। कामदगिरि खोही परिक्षेत्र में 2.50 लाख व रामधाट में 2.50 लाख दीपकों को जलाने का निर्णय लिया गया,साथ ही यह निर्णय लिया गया। सभी लोग दीपक,बाती, तेल आदि की व्यवस्था एवं जलाने का प्रबन्ध स्वयं से करेगें।
उन्होंने कहा कि प्रशासन द्वारा व्यवस्था के सम्बन्ध में समन्वय बनाया जायेगा। समन्वय के लिए अधिशाषी अधिकारी नगर पालिका परिषद चित्रकूटधाम को निर्देशित किया गया है। आस-पास के सभी दीपक,तेल बाती व्यवसायियों के नाम, मोबाइल नम्बर की सूची सभी को उपलब्ध करा दिया जाए। साथ ही निर्धारित दिवस के पूर्व दीपक, तेल,बाती की भरपूर उपलब्धता के लिए सम्बन्धितों को सूचित भी किया जाये।
जोन व सेक्टर वाइज समन्वय के लिए लगेगी ड्यूटी
उप जिलाधिकारी सदर द्वारा बताया गया कि उक्त आयोजन को प्रशासन द्वारा जोन व सेक्टर वाइज ड्यूटी समन्वय बनाये जाने के लिए लगायी जायेगी। दीपक के जलाने का समय शाम 7 बजे से 7.30 बजे तक का होगा। उस समय में विद्युत की व्यवस्था बन्द रहेगी। ताकि दीपको की रोशनी प्रदर्शित हो सकें।
दीप जलाने के लिए इन्होंने लिया संकल्प
उन्होंने कहा कि मठ मन्दिर,अखाड़ा के आचार्यगणों द्वारा अपेक्षा की गयी की सभी लोगों का दीपक जलाने का लक्ष्य अलग-अलग निर्धारित किया जाये। जिसमें मठ, मन्दिर, अखाड़ा,धर्मशाला,आश्रम, दीपक,होटल, लॉज, सविता समाज,सभासद,सामाजिक कार्यकर्ता,सामाजिक संगठन, व्यापारी सामाज आदि को दिए गए लक्ष्य के अनुरूप सभी को अपने-अपने माध्यम से निर्धारित दिवस पर पूर्व से व्यवस्थायें सुनिश्चित किये जाने एवं समय से दीपक जलाने के लिए संकल्प लिया है।
उन्होंने कहा कि इस कार्य को आम जनमानस से जोडते हुए प्रत्येक घर में दीपक जलाने के लिए जागरूक करने की आवश्यकता है। जिसके लिए समीक्षा बैठक में उपस्थित समस्त संस्थाए व्यक्ति आज से ही कार्य में लग जाये तथा अधिशाषी अधिकारी नगर पालिका को पब्लिक एड्रेस सिस्टम व अन्य माध्यमों से जन जागरूकता फैलाने के निर्देश प्रदान करते हुए बैठक सम्पन्न की गयी।
ये लोग रहे मौजूद
इस अवसर पर उपजिलाधिकारी सदर राजबहादुर,अधिशाषी अधिकारी नगरपालिका कर्वी लाल जी यादव,जिला सूचना अधिकारी सुरेन्द्र कुमार, मुखारविंद के महंत श्यामदास, साकेत बिहारी मंदिर से नारायण दास,जग निवास से लवलेश दीक्षित, पूर्व प्रधान अरुण त्रिपाठी,पूर्व आईबी हनुमान प्रसाद,पूर्व प्रधान अशोक त्रिपाठी, बाबूलाल पांडे, भोला दास मन्दिर से राम प्रपन्नाचार्य एवं कामदगिरि खोही परिक्षेत्र के सभी मठ मंदिर,अखाड़ा के आचार्यगण, धर्मशाला,आश्रम के प्रबन्धक गण, होटल के प्रबन्धक, एवं सामाजिक कार्यकर्ता व्यापारी उपस्थित रहे है।
Published on:
17 Mar 2023 06:54 pm
बड़ी खबरें
View Allचित्रकूट
उत्तर प्रदेश
ट्रेंडिंग
