2 नवंबर 2026,

सोमवार

Patrika Logo
home_icon

होम

इनस्टॉल ऐप

ई-पेपर

video_icon

शॉर्ट्स

profile_icon

प्रोफाइल

बिजली के पोल को तोड़ते हुए झोपड़ी में जा घुसा तेज रफ्तार डम्फर, एक की मौत, तीन घायल

घटना के बाद आक्रोशित लोगों ने हंगामा काटते हुए सड़क मार्ग को जाम कर दिया...
2 min read
Follow Patrika on Google News
Google source verification

चित्रकूट

•

image

Nitin Srivastva

•

Updated: 29 Apr 2018, 7:35 AM IST

One died and three injured in Road accident Chitrakoot News

बिजली के पोल को तोड़ते हुए झोपड़ी में जा घुसा तेज रफ्तार डम्फर, एक की मौत, तीन घायल

चित्रकूट. तेज रफ्तार अनियंत्रित डम्फर बिजली के खम्भों को तोड़ता हुआ झोपडी में जा घुसा जिससे उसकी चपेट में आकर एक व्यक्ति की मौके पर ही मौत हो गई जबकि तीन अन्य गंभीर रूप से घायल हो गए। एक गाय की भी मौके पर मौत हो गई चपेट में आने से। घटना के बाद आक्रोशित लोगों ने हंगामा काटते हुए सड़क मार्ग को जाम कर दिया। सूचना पर पहुंचे अपर पुलिस अधीक्षक एसडीएम और सीओ सिटी के समझाने और आक्रोशित लोग किसी तरह शांत हुए, इस दौरान लोग सांसद और सदर विधायक को भी मौके पर बुलाने की मांग कर रहे थे। लोगों का कहना था कि बड़े वाहनों के प्रवेश को लेकर कोई नियम कानून तय न होने से बस्तियों के बीच से ये मौत बनकर दौड़ते हैं।

परिवार में छाया मातम

तेज रफ्तार अनियंत्रित डम्फर ने मौत का पैगाम लेकर कहर बरपाते हुए चार घर की खुशियों पर ग्रहण लगा दिया जिसमें एक परिवार पर तो मातम छा गया है क्योंकि उस परिवार का चराग हमेशा के लिए बुझ गया। बड़े वाहनों की अनियंत्रित रफ्तार और इन वाहनों के शहर में प्रवेश को लेकर कोई नियम कायदे निर्धारित न होने से आए दिन भीषण हादसे जिंदगियों पर भारी पड़ रहे हैं।

बिजली पोल को तोड़ता हुआ झोपडी में घुसा डम्फर

जनपद के कर्वी कोतवाली क्षेत्र अंतर्गत बनकट पावर हॉउस के पास उस समय एक भयानक हादसा हो गया जब एक डम्फर बिजली के चार खम्भों को तोड़ता हुआ झोपड़ी में जा घुसा। घटना की जानकारी के मुताबिक राजापुर की ओर से आ रहा तेज रफ्तार डम्फर जैसे ही बनकट पावर हॉउस के पास पहुंचा की अचानक अनियंत्रित हो गया और चार बिजली के पोलों व् पान की एक गुमटी को तोड़ते हुए एक झोपड़ी में जा घुसा। मौके पर मौजूद बनकट निवासी युवक संदीप(28) चौबी देवी(50) ख़ुशी देवी(12) और बबलू(14) डम्फर की चपेट में आ गए। एक गाय भी चपेट में आई।

एक की मौत, लोगों ने लगाया जाम

डम्फर की चपेट में आए संदीप की मौके पर ही मौत हो गई व् गाय की भी जबकि चौबी देवी ख़ुशी देवी व् बबलू गंभीर रूप से घायल हो गए। घटना के बाद मची चीख पुकार पर एकत्र हुए लोगों ने आक्रोशित होते हुए सड़क मार्ग पर जाम लगा दिया। इस दौरान मौके का फायदा उठाकर डम्फर चालक व् खलासी डम्फर छोड़कर भाग निकले। इधर घटना व् लोगों के आक्रोशित होने की सूचना पर पहुंचे अपर पुलिस अधीक्षक बलवंत चौधरी एसडीएम कर्वी व् सीओ सिटी ने किसी तरह लोगों को समझा बुझाकर शांत कराया और जाम खुलवाया। इस दौरान आक्रोशित भीड़ ने डम्फर को आग के हवाले करने की भी कोशिश की।

सांसद और विधायक को बुलाने की मांग

हंगामा कर रहे लोग सांसद व् सदर विधायक को बुलाने पर डटे हुए थे। भीड़ का कहना था कि पीड़ित परिवार को मुआवजा दिलाया जाए और बड़े वाहनों के प्रवेश को लेकर नियम बनाए जाएं। आक्रोशित लोगों को समझाते हुए पुलिस प्रशासन के जिम्मेदारों ने उन्हें मांगों को मानने का आश्वासन दिया तब किसी तरह जाकर लोग शांत हुए।

बड़ी खबरें

View All

चित्रकूट

उत्तर प्रदेश