2 नवंबर 2026,

सोमवार

Patrika Logo
home_icon

होम

इनस्टॉल ऐप

ई-पेपर

video_icon

शॉर्ट्स

profile_icon

प्रोफाइल

फांसी के फंदे पर झूलता मिला स्टाफ नर्स का शव, मचा हड़कम्प पुलिस तफ्तीश में जुटी

माँ भी बेटी की इस तरह मौत से स्तब्ध है। उसे भी कुछ समझ में नहीं आ रहा है।  
2 min read
Follow Patrika on Google News
Google source verification

चित्रकूट

•

image

Ashish Kumar Pandey

•

Updated: 28 Apr 2018, 6:57 PM IST

Staff Nurse dead body

चित्रकूट. स्टाफ नर्स का शव फांसी के फंदे पर झूलता मिला, घटना से इलाके में हड़कम्प मचा हुआ है। सूचना पर पहुंची पुलिस ने शव को उतारते हुए जांच पड़ताल शुरू की। फि़लहाल नर्स के कमरे से कोई सुसाइड नोट बरामद नहीं हुआ है, लेकिन गहनता से छानबीन की जा रही है। मृतक नर्स हमीरपुर जनपद की रहने वाली थी और चित्रकूट के सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र शिवरामपुर में तैनात थी। मृतक की माँ भी बेटी की इस तरह मौत से स्तब्ध है। उसे भी कुछ समझ में नहीं आ रहा है। घटना को लेकर कर्वी कोतवाली प्रभारी सुभाष चौरसिया ने कहा कि पोस्टमार्टम रिपोर्ट के बाद ही कुछ साफ हो पाएगा, फि़लहाल जांच जारी है और मृतका के परिजनों को इत्तला कर दी गई है।

बतौर स्टाफ नर्स सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र शिवरामपुर में तैनात सायमा सोनू(28) नाम की नर्स का शव उसके कमरे में फांसी के फंदे पर लटका मिला। घटना कर्वी कोतवाली क्षेत्र की है। जानकारी के मुताबिक उक्त नर्स कोतवाली क्षेत्र के द्वारिकापुरी में किराये पर रहती थी। आम दिनों की तरह नर्स जब पड़ोसियों को दिखाई नहीं पड़ी और उसका दरवाजा भी अंदर से बंद हुआ मिला तो उन्होंने पुलिस को सूचना दी। मौके पर पहुंची पुलिस ने किसी तरह दरवाजा तोड़कर अंदर का मंजर देखा तो उसके भी होश उड़ गए। नर्स का शव फांसी के फंदे पर झूलता मिला।

नहीं मिला कोई सुसाइड नोट

शव उतारते हुए पुलिस ने पूरे कमरे की गहनता से जांच पड़ताल की, लेकिन कमरे में कोई सुसाइड नोट बरामद नहीं हुआ जिससे घटना के कारणों का पता लगाया जा सके। सुसाइड नोट न मिलने से मामला संदिग्ध भी हो गया है। अन्य बिंदुओं को ध्यान में रखते हुए पुलिस छानबीन में जुटी है। घटना को लेकर कर्वी कोतवाली प्रभारी सुभाष चौरसिया ने कहा कि पोस्टमार्टम रिपोर्ट के बाद ही कुछ साफ हो पाएगा, फि़लहाल जांच जारी है और मृतका के परिजनों को इत्तला कर दी गई है।

बड़ी खबरें

View All

चित्रकूट

उत्तर प्रदेश