1 जनवरी 2026,

गुरुवार

Patrika LogoSwitch to English
home_icon

मेरी खबर

icon

प्लस

video_icon

शॉर्ट्स

epaper_icon

ई-पेपर

Photo: IPS वृंदा शुक्‍ला की कहानी, जिन्होंने मुख्‍तार की बहू को किया गिरफ्तार

मुख्तार अंसारी की बहू और अब्बास अंसारी की पत्नी निखत बानो अंसारी को गिरफ्तार करने वाली SP वृंदा शुक्ला आजकल काफी चर्चा में है। 10 फरवरी को निकहत अंसारी को चित्रकूट जेल से गिरफ्तार किया गया था।

2 min read
Google source verification
vrinda5.jpg

मुख्तार अंसारी की बहू और अब्बास अंसारी की पत्नी निकहत बानो अंसारी को गिरफ्तार करने वाली SP वृंदा शुक्ला आजकल काफी चर्चा में है। 10 फरवरी को अब्बास की पत्नी निकहत को चित्रकूट जेल से गिरफ्तार किया गया था।

vrinda3.jpg

वृंदा शुक्ला 2014 बैच की IPS अफसर हैं। पुणे के महिंद्रा यूनाइटेड वर्ल्ड कॉलेज ऑफ इंडिया से ग्रेजुएशन करने के बाद वह अमेरिका की एक प्राइवेट कंपनी में नौकरी करती थीं। अमेरिका में ही उन्होंने UPSC की तैयारी भी की थी।

vinda4.jpg

SP वृंदा शुक्ला ने साल 2014 में दूसरे अटेंप्ट में UPSC एग्जाम को पास किया था। इसके साथ ही, उन्होंने IPS नागालैंड का कैडर हासिल किया था। वृंदा शुक्ला इस समय चित्रकूट की SP हैं। ट्विटर पर वृंदा के 16 हजार फॉलोअर्स हैं।

vrinda2.jpg

IPS वृंदा शुक्ला के पति अंकुर अग्रवाल भी IPS हैं। IPS अंकुर यूपी के चंदौली के SP हैं। अंकुर और वृंदा ने स्कूल की पढ़ाई एक साथ पूरी की है। दोनों ने अमेरिका में तैयारी साथ में की थी। नोएडा में वृंदा अंकुर की बॉस भी रह चुकी हैं।

vrinda.jpg

निकहत को गिरफ्तार करने वाली टीम को DGP ने सम्मानित किया है। टीम में SP चित्रकूट वृंदा शुक्ला, CO सिटी हर्ष पांडेय, CO LIU अनुज मिश्र और चौकी प्रभारी जिला कारागार रगोली शयामदेव सिंह शामिल रहे।