5 सितंबर 2026,

शनिवार

Patrika Logo
home_icon

होम

इनस्टॉल ऐप

ई-पेपर

video_icon

शॉर्ट्स

profile_icon

प्रोफाइल

चातुर्मास समाप्ति पर साध्वियों ने किया विहार

चातुर्मास समाप्ति पर पिछले चार माह से वर्षावास कर रहे जैन संत-साध्वियों ने शुक्रवार को मंगल विहार कर दिया। श्रावक-श्राविकाओं ने उनको विदा किया एवं फिर शीघ्र आगमन की कामना भी की गई।
less than 1 minute read
Google source verification
chittorgarh

चातुर्मास समाप्ति पर साध्वियों ने किया विहार



चितोडग़ढ़. चातुर्मास समाप्ति पर पिछले चार माह से वर्षावास कर रहे जैन संत-साध्वियों ने शुक्रवार को मंगल विहार कर दिया। मंगल विहार यात्रा में श्रावक-श्राविकाओं ने उनको विदा किया एवं फिर शीघ्र आगमन की कामना भी की गई। साध्वी चारू प्रज्ञा आदि ठाणा का चतुर्मासक मंगल विहार सुबह 9.15 बजे सेंती स्तिथ जैन दिवाकर भवन से प्रारंभ होकर पंचवटी में रोशनलाल प्रकाश चन्द्र छाजेड के आवास पर सम्पन्न हुआ। मंगल विहार यात्रा में सांसद चन्द्रप्रकाश जोशी सहित सिंहपुर,पंडोली,शम्भुपुरा,चंदेरिया,आदि क्षेत्रो से बड़ी संख्या में श्रावक-श्राविका शामिल हुए। विहार यात्रा समापन पर पाश्र्वनाथ प्रभु की स्तुति का सामूहिक जाप हुआ। वरिष्ट श्रावक रोशनलाल छाजेड ने स्वागत उद्बोधन दिया। सेंती संघ अध्यक्ष लक्ष्मीलाल चंडालिया,मूर्ति पूजक श्रीसंघ के चंदनसिंह कोठारी,रणजीत सिंह नाहर,मनोहरलाल मेहता,डा.ए.एल.जैन,नगर परिषद् उपसभापति भरत जागेटिया भी मौजूद थे। संचालन स्वाती छाजेड व् सुनील ढीलीवाल ने किया। संघ संरक्षक ऋषभलाल सुराणा ने बताया की रविवार सुबह ७ बजे साध्वीगण शहर खातरमहल के लिए विहार करेंगे।

बड़ी खबरें

View All

चित्तौड़गढ़

राजस्थान न्यूज़

ट्रेंडिंग