5 सितंबर 2026,

शनिवार

Patrika Logo
home_icon

होम

इनस्टॉल ऐप

ई-पेपर

video_icon

शॉर्ट्स

profile_icon

प्रोफाइल

आधी रात बाद बदले मौसम के मिजाज, काले बादल छाए

चित्तौडग़ढ़ जिले में शुक्रवार मध्यरात्रि बाद मौसम के मिजाज बदल गया व घने काले बादल छा गए। शनिवार तड़के 4 बजे चित्तौडग़ढ़ में तेज धूल भरी हवाएं चलने के साथ कुछ देर रिमझिम बारिश हुई। जिले में भदेसर सहित कई क्षेत्रों में भी सुबह के समय बौछारे गिरी व तेज हवाएं चली।
less than 1 minute read
Google source verification
chittorgarh

आधी रात बाद बदले मौसम के मिजाज, काले बादल छाए

चित्तौडग़ढ़ जिले में शुक्रवार मध्यरात्रि बाद मौसम के मिजाज बदल गया व घने काले बादल छा गए। शनिवार तड़के 4 बजे चित्तौडग़ढ़ में तेज धूल भरी हवाएं चलने के साथ कुछ देर रिमझिम बारिश हुई। जिले में भदेसर सहित कई क्षेत्रों में भी सुबह के समय बौछारे गिरी व तेज हवाएं चली। मौसम में बदलाव कुछ समय के लिए तेज गर्मी से निजात मिली लेकिन सुबह 9 बजे बाद अधिकतर क्षेत्रों में मौसम साफ हो गया और फिर तेज धूप खिल गई।
चित्तौडग़ढ़ शहर में शनिवार सुबह जब अधिकतर लोगों की आंखें खुली तो आसमान में छाई काली घटाएं तेज बारिश का आलम बनाए हुए थी। रात में गिरी बौछारों के कारण सड़कों पर कई जगह पानी जमा हो गया था। ऐसे में प्रात:कालीन भ्रमण पर जाने वालों को परेशानी का सामना करना पड़ा। पार्को में भी घास गिली हो जाने व ट्रेक पर फिसलन होने से घूमने आने वाले लोगों को कठिनाई हुई। सुबह काले बादल छाने से दिन में भी बारिश की उम्मीद थी लेकिन बाद में सूरज निकल तेज धूप खिली तो फिर प्रचण्ड गर्मी ने लोगों को बेहाल करना शुरू कर दिया।

बड़ी खबरें

View All

चित्तौड़गढ़

राजस्थान न्यूज़

ट्रेंडिंग