4 सितंबर 2026,

शुक्रवार

Patrika Logo
home_icon

होम

इनस्टॉल ऐप

ई-पेपर

video_icon

शॉर्ट्स

profile_icon

प्रोफाइल

पुत्र की हत्या के छह दिन बाद पिता की भी विषाक्त खिलाकर हत्या

विधायक ने सात दिन में आरोपियों को गिरफ्तार नहीं करने पर प्रदर्शन की चेतावनी दी है।
less than 1 minute read
Google source verification

चित्तौडग़ढ़.
दौलतपुरा गांव में छात्र मुकेश (17) की धारदार हथियारों से हमला कर हत्या के छह दिन बाद रविवार को उसके पिता देवीलाल जाट (40) की भी विषाक्त खिलाकर हत्या कर दी गई। इसको लेकर दौलतपुरा गांव के लोगों में आक्रोश है, वहीं विधायक ने सात दिन में आरोपियों को गिरफ्तार नहीं करने पर प्रदर्शन की चेतावनी दी है।

मृतक के भतीजे राजू जाट का कहना है कि मौत से पहले काका देवीलाल ने उसे बताया था कि कपड़े से मुंह बांधे हुए तीन जने उसे नोहरे से उठा ले गए थे, जिन्होंने उसे कोई दवा पिला दी। मौके पर गेहूं की फसल टूटी हुई है और संघर्ष के निशान भी है। इससे जाहिर है कि देवीलाल की हत्या विषाक्त खिलाकर या पिलाकर की गई है।

मेडिकल बोर्ड के डॉ. जितेन्द्र वर्मा व डॉ. सुभाष कुमावत ने शव का पोस्टमार्टम किया, जिससे पता चला कि देवीलाल की मौत विषाक्त सेवन से हुई है।

बड़ी खबरें

View All

चित्तौड़गढ़

राजस्थान न्यूज़

ट्रेंडिंग