4 सितंबर 2026,

शुक्रवार

Patrika Logo
home_icon

होम

इनस्टॉल ऐप

ई-पेपर

video_icon

शॉर्ट्स

profile_icon

प्रोफाइल

दोपहर में छूटे पसीने, शाम को छाए बादल, गिरी बौछारे

मौसम के मिजाज चित्तौैडग़ढ़ जिले में सोमवार को बार-बार बदलते रहे। शहर मेंदोपहर २ बजे तक तेज धूप खिलने के बाद शाम करीब 4 बजे मौसम फिर बदल गया एवं आसमान में काले बादल छाने के साथ तेज हवाएं चलने लगी। इसके कुछ देर बाद तेज बौछारे गिरने से शाम के समय बाजार में खरीदारी के लिए निकले लोगों को कुछ देर सुरक्षित जगह खड़ा होना पड़ा
less than 1 minute read
Google source verification
chittorgarh

दोपहर में छूटे पसीने, शाम को छाए बादल, गिरी बौछारे




चित्तौडग़ढ़. मौसम के मिजाज चित्तौैडग़ढ़ जिले में सोमवार को बार-बार बदलते रहे। शहर मेंदोपहर २ बजे तक तेज धूप खिलने के बाद शाम करीब 4 बजे मौसम फिर बदल गया एवं आसमान में काले बादल छाने के साथ तेज हवाएं चलने लगी। इसके कुछ देर बाद तेज बौछारे गिरने से शाम के समय बाजार में खरीदारी के लिए निकले लोगों को कुछ देर सुरक्षित जगह खड़ा होना पड़ा। तेज बौछारे गिरने के कारण फुटपाथ पर खुले में सामान बेचने वाले विक्रेताओं को भी सुरक्षित स्थान की शरण लेनी पड़ी। कुछ देर बाद ही मौसम का मिजाज फिर बदला और बादल छंटने के साथ धूप खिल गई। जिले के बड़ीसादड़ी कस्बे में रविवार देर रात तेज हवाएं चलने के साथ तेज बारिश भी हुई। इससे सड़कों पर पानी बहने लगा। मौसम के बार-बार रंग बदलने से लोगों को परेशानी का सामना करना पड़ रहा है। जिले के भदेसर, डूंगला आदि क्षेत्रों में भी बारिश हुई। बारिश के कारण कुछ देर के लिए लोगों को गर्मी से निजात तो मिली लेकिन बाद में उमस बढ़ गई। चित्तौडग़ढ़ का सोमवार को अधिकतम तापमान 40 एवं न्यूनतम तापमान 25 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया।

बड़ी खबरें

View All

चित्तौड़गढ़

राजस्थान न्यूज़

ट्रेंडिंग