5 सितंबर 2026,

शनिवार

Patrika Logo
home_icon

होम

इनस्टॉल ऐप

ई-पेपर

video_icon

शॉर्ट्स

profile_icon

प्रोफाइल

फिर लौटी बर्फानी हवाएं, एक दिन में साढ़े तीन डिग्री गिरा पारा

देश के पवर्तीय क्षेत्रों में भारी हिमपात के बाद ़बर्फानी हवाओं ने लोगों को फिर जकडृ लिया है। मौसम के बदले मिजाज के कारण जिले में सर्दी के तेवर फिर तीखे हो गए है।
less than 1 minute read
Google source verification
chittorgarh

फिर लौटी बर्फानी हवाएं, एक दिन में साढ़े तीन डिग्री गिरा पारा

चित्तौडगढ़. देश के पवर्तीय क्षेत्रों में भारी हिमपात के बाद ़बर्फानी हवाओं ने लोगों को फिर जकडृ लिया है। मौसम के बदले मिजाज के कारण जिले में सर्दी के तेवर फिर तीखे हो गए है। चित्तौडगढ़़ शहर का न्यूनतम तापमान सोमवार के 8.1 डिग्री की तुलना में करीब साढ़े तीन डिग्री कम होकर मंगलवार को 4.5 डिग्री सेल्सियस रह गया। न्यूनतम तापमान आठ डिग्री तक पहुंचने के बाद राहत की उम्मीद कर रहे लोग दिनभर सर्द हवाओं के चलते ठिठुरते रहे। धूप में भी शीत का असर महसूस हुआ। सर्दी के फिर तेज हो जाने से लोग दिन में भी भारी ऊनी वस्त्रों में लिपटे दिखे। बर्फानी हवाओं के चलते सुबह ८ बजे तक कोहरा भी छाया रहा। इसके चलते सूर्योदय के बाद भी वाहन चालक हेडलाइट जलाकर गाड़ी चलाते दिखे। सुबह ९ बजे तक भी शहर के मुख्य मार्गो पर सन्नाटा छाया रहा। सुबह १० बजे बाद बाजार खुलनेे लगे तो भी ग्राहकी कम रही। दोपहर में बाजारों में रौकन रही लेकिन शाम ढलते ही फिर सर्द हवाओं ने जोर पकड़ा तो बाजार सूने होने लगे।दिन में भी नन्हे-मुन्ने पूरी तरह ऊनी वस्त्रों में लिपटे रहे। लोग बच्चों को सर्दी से बचाने के लिए सजग दिखे। सर्दी तेज होने का असर खानपान पर भी दिखा। सर्दी के मेवे कहे जाने वाले पिण्ड खजूर, तिल गजक के साथ सूखे मेवों,की बिक्री भी बढ़ गई।

बड़ी खबरें

View All

चित्तौड़गढ़

राजस्थान न्यूज़

ट्रेंडिंग