7 सितंबर 2026,

सोमवार

Patrika Logo
home_icon

होम

इनस्टॉल ऐप

ई-पेपर

video_icon

शॉर्ट्स

profile_icon

प्रोफाइल

अच्छी बरसात की कामना को लेकर किए अभिषेक

विभिन्न शिवालयों में किए जा रहे जलाभिषेक
less than 1 minute read
Google source verification
chittorgarh

chittorgarh

चित्तौड़गढ़. मानसून की दस्तक के बावजूद इस बार वर्षा की देरी के कारण प्रदेश व चित्तौड़गढ़ जिले में अच्छी वर्षा की मनोकामना के लिए शहरवासी सहित जनप्रतिनिधि भोलेनाथ की पूजा अर्चना कर रहे है। शहर के हजारेश्वर महादेव, खरडिया महादेव, दुर्ग स्थित नीलकंठ महादेव सहित विभिन्न शिवालयों में जलाभिषेक व रुद्राभिषेक किये जा रहे है। हजारेश्वर महादेव में स्थानीय विधायक चंद्रभान सिंह आक्या ने कार्यकर्ताओं के साथ रूद्राभिषेक कर प्रदेश व जिले में अच्छी वर्षा की मनोकामना की। वही दूसरी ओर प्रताप सेतु मार्ग स्थित खंडेश्वर महादेव मंदिर में शिव शंभू ग्रुप की ओर से एक रुद्राभिषेक किया गया पंडित सूर्य प्रकाश त्रिपाठी ने रुद्री पाठ कर इस रुद्राभिषेक को संपन्न करवाया इस अवसर पर ग्रुप के सदस्यों ने क्षेत्र में अच्छे बरसात व सुख-समृद्धि की कामना की इस अवसर पर कई शिव शंभू ग्रुप के सदस्य उपस्थित थे।

कई गांवों में बरसात की कामना को ले कर गांव के बाहर खाना बनाया जाता है। इस दौरान भगवान हनुमान की पूजा की जाती है।

बड़ी खबरें

View All

चित्तौड़गढ़

राजस्थान न्यूज़

ट्रेंडिंग